पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh में एक्ट्रेस कौन, दोनों के बीच कितना Age Gap?

Published : Mar 11, 2026, 04:29 PM IST

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण अपनी फिल्म उस्ताद भगतसिंह की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब इस बात की चर्चा हो रही है कि फिल्म में उनके साथ लीड एक्ट्रेस कौन है और दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर है।

PREV
16
पवन कल्याण की उस्ताद भगतसिंह की हीरोइ कौन?

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि मूवी की लीड हीरोइन कौन है। बताया जा रहा है कि श्रीलीला इसमें लीड प्ले कर रही हैं। 

26
पवन कल्याण-श्रीलीला की उम्र में कितना अंतर

बता दें कि पवन कल्याण और श्रीलीला की उम्र में करीब 30 साल अंतर है। पवन कल्याण जहां 54 साल के हैं। वहीं, श्रीलीला की उम्र महज 24 साल है। वैसे आपको बता दें कि इन दिनों ज्यादातर मेकर्स श्रीलीला को अपनी फिल्मों में लेने पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 को टक्कर देगी 'सुपरस्टार' की फिल्म-करोड़ों में OTT डील LOCK, रन टाइम-कहानी भी रिवील

36
कब रिलीज होगी फिल्म उस्ताद भगतसिंह

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह वैसे तो 26 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट चेंज होते ही पवन कल्याण की मूवी की डेट मेकर्स द्वारा बदल दी गई। अब फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।

46
फिल्म उस्ताद भगतसिंह के बारे में

उस्ताद भगतसिंह हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित एक तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। ये 2016 की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 29 मिनट है।

56
फिल्म उस्ताद भगतसिंह की स्टार कास्ट

फिल्म उस्ताद भगतसिंह में पवन कल्याण लीड रोल में हैं। उनके साथ श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, गौतमी, नागा महेश, टेम्पर वामसी, नवाब शाह, चम्म्क चंद्र और अविनाश भी हैं। फिल्म का बजट 150 करोड़ के करीब है।

66
पवन कल्याण वर्कफ्रंट

पवन कल्याण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार 2025 में आई फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू और दे कॉल हिम ओजी में नजर आए थे। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास जलवा नहीं दिखा पाईं। उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग जारी है, फिलहाल इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि ये भी इसी साल रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... 7 फिल्मों की बदली रिलीज डेट, फिर भी नहीं टला क्लैश-अब एक ही दिन रिलीज होंगी ये 2 मूवी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories