Who Is Agnimitra Paul: कौन हैं बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, श्रीदेवी से रहा खास कनेक्शन!

Published : May 09, 2026, 02:32 PM IST

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है, वह हैं अग्निमित्रा पॉल। फैशन डिजाइनर से राजनीति तक का उनका सफर अब मंत्री पद तक पहुंच चुका है। जानिए उनकी जिंदगी, राजनीति, विवाद और पावरफुल इमेज की पूरी कहानी।

PREV
16
बंगाल कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल की पहली BJP सरकार में अग्निमित्रा पॉल सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गई हैं। 51 साल की इस नेता ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ मंत्री पद की शपथ ली। दिलीप घोष, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदिराम टुडू जैसे नेताओं के बीच अग्निमित्रा कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री हैं। BJP लंबे समय से महिला प्रतिनिधित्व को बड़ा मुद्दा बनाती रही है, ऐसे में उनका मंत्री बनना पार्टी के लिए राजनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

26
अग्निमित्रा पॉल का फैशन डिजाइनर से राजनीति तक का सफर

राजनीति में आने से पहले अग्निमित्रा पॉल कोलकाता के फैशन जगत का बड़ा नाम थीं। उन्होंने अपना फैशन लेबल ‘इंगा’ चलाया और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के लिए डिजाइनिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने श्रीदेवी, ईशा देओल, के के मेनन, सोनाली कुलकर्णी और हेमा मालिनी जैसे स्टार्स के लिए भी कॉस्टयूम डिजाइन किए हैं। जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तो उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपनी बहन बताया था।  उनकी डिजाइनिंग में बंगाल की पारंपरिक ‘कांथा’ कढ़ाई की झलक दिखती थी। वह लैक्मे फैशन वीक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी अपने कलेक्शन पेश कर चुकी हैं।

36
40 हजार वोटों से जीतकर बढ़ा अग्निमित्रा पॉल का राजनीतिक कद

अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2026 विधानसभा चुनाव में उन्होंने TMC उम्मीदवार तपस बनर्जी को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इस जीत के बाद BJP के अंदर उनका कद और मजबूत हो गया। पार्टी में वह बंगाल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को माटी की बेटी यानी जमीन से जुड़ी नेता के रूप में पेश किया, जिसका असर महिला वोटर्स पर साफ दिखाई दिया।

46
BJP में तेजी से बढ़ा कद, CM रेस तक पहुंचा नाम

अग्निमित्रा पॉल ने 2019 में BJP जॉइन की थी। शुरुआत महिला मोर्चा से हुई, लेकिन कुछ ही सालों में वह बंगाल BJP की सबसे आक्रामक महिला नेताओं में गिनी जाने लगीं। पार्टी के अंदर उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि मुख्यमंत्री पद की चर्चा में भी उनका नाम सामने आने लगा था। हालांकि आखिरकार पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुना। फिर भी मंत्री पद मिलने को उनकी राजनीतिक जीत और BJP के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।

56
पढ़ाई से पॉलिटिक्स तक, कैसी है अग्निमित्रा पॉल की पर्सनल जर्नी?

अग्निमित्रा पॉल का जन्म आसनसोल के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ। उन्होंने पहले बॉटनी में पढ़ाई की और बाद में फैशन टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट की ओर रुख किया। फैशन इंडस्ट्री में सफल करियर बनाने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली। उनका फोकस महिला सशक्तिकरण और ग्राउंड लेवल मोबिलाइजेशन पर रहा। BJP उन्हें ऐसे चेहरे के रूप में पेश करती रही है, जो ग्लैमर और ग्रासरूट्स दोनों से जुड़ाव रखती हैं।

66
अग्निमित्रा पॉल के खिलाफ 23 केस भी बने चर्चा की वजह

अग्निमित्रा पॉल का राजनीतिक सफर विवादों से भी अछूता नहीं रहा। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध जमावड़ा, प्रदर्शन और दंगा जैसे आरोप शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है। BJP समर्थक इसे राजनीतिक आंदोलन से जुड़े केस बताते हैं, जबकि विपक्ष लगातार इन्हीं मामलों को लेकर उन पर हमला करता रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories