RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे की रियल वाइफ कौन और क्या करती है? 6 PHOTOS

Published : Apr 12, 2026, 10:15 AM IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण का जब से टीजर रिलीज किया गया है, तभी से इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। फैन्स इसके बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं। इसी बीच फिल्म में लक्ष्मण का रोल कर रहे रवि दुबे की रियल लाइफ पत्नी के बारे में बता रहे हैं। 

PREV
17
RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे

आपको बता दें कि 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण में टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे है। रवि टीवी के कई हिट सीरियलों में नजर आ चुके हैं। इसी मौके पर उनकी रियल पत्नी के बारे में जानते हैं।

27
कौन है RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे की पत्नी

RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे की पत्नी का नाम सरगुन मेहता है। बता दें कि सरगुन जनीमानी टीवी एक्ट्रेस हैं। वे बॉलीवुड के साथ पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वे पंजाबी फिल्मों की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं।

ये भी पढ़ें... इतना आलीशान है RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे का घर, 7 PHOTOS में देखें स्टाइल और क्लास

37
सरगुन मेहता के बारे में

सरगुन मेहता ने अपने कॉलेज के दिनों में थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 2009 में 12/24 करोल बाग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्हें सीरियल फुलवा (2011-2012), क्या हुआ तेरा वादा (2012-2013) और बालिका वधू (2013-2014) से पहचान मिली।

47
पंजाबी फिल्मों में कब किया सरगुन मेहता ने डेब्यू

सरगुन मेहता ने 2015 में पंजाबी फिल्म अंग्रेज से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार मिला। लव पंजाब (2016) और लाहोरिये (2017) में उनके बेहतरीन काम के लिए दो फिल्मफेयर पंजाबी पुरस्कार मिले। इसके बाद वे किस्मत (2018) और किस्मत 2 (2021) में एक आधुनिक महिला, सुरखी बिंदी (2019) में एक ब्यूटीशियन और कटपुतली (2022) में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।

57
सरगुन मेहता का प्रोडक्शन हाउस

2019 में सरगुन मेहता ने पति रवि दुबे के साथ मिलकर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड खोला और फिल्म झल्ले का सह-निर्माण किया। 2021 में ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट ने टेलीविजन सीरीज उदारियां का निर्माण किया, जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

67
सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस शोज कौन से

सरगुन मेहता ने उदारियां के अलावा जुनूनियत, दालचीनी, लवली लोला, दिल को रफू कर ले, हाले दिन, गंगा माई की बेटियां, तू जूलियट जाट दी जैसे टीवी सीरियल प्रोड्यूस किए हैं।

77
सरगुन मेहता के टीवी सीरियलों के बारे में

सरगुन मेहता ने अपनो के लिए गीता धर्मयुद्ध, फुलवा, क्राइम पेट्रोल, हम ने ली है शपथ, तेरी मेरी लव स्टोरिज, क्या हुआ तेरा वादा, रिश्तों का मेला, बालिका वधू जैसे सीरियलों में काम किया है। वे कुछ रियलिटी शोज जैसे बिस बॉस 9, बिग बॉस 8, नच बलिए 5, द कपिल शर्मा शो में नजर आईं।

ये भी पढ़ें... करोड़ों की मालकिन TV की 'अंगूरी भाभी' आखिर कितनी पढ़ी-लिखी, देखें 5 PHOTOS

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories