रितेश देशमुख के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज और संजय दत्त अफजल खान के रोल में दिखेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अफजल खान कौन था? चलिए आपको सब बताते हैं...
अफजल खान बीजापुर के आदिलशाही वंश का एक प्रमुख सेनापति था। वह सुल्तान इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय के भरोसेमंद सैन्य कमांडर के रूप में जाना जाता था और कई सैन्य अभियानों में उसकी अहम भूमिका रही थी। अपनी ताकत और क्रूरता के लिए वह कुख्यात था।
26
छत्रपति शिवाजी महाराज शिवाजी को ख़त्म करना चाहता था अफजल खान
जब छत्रपति शिवाजी महाराज की शक्ति बढ़ने लगी, तब बीजापुर सल्तनत ने उन्हें रोकने के लिए अफजल खान को भेजा। उसका मकसद था शिवाजी को खत्म कर मराठा शक्ति को दबाना। यह मिशन उसके लिए बेहद अहम माना जा रहा था।
अफजल खान ने शांति वार्ता के नाम पर रची खतरनाक साजिश?
अफजल खान ने शिवाजी महाराज को शांति वार्ता के लिए बुलाया। उसने संदेश भेजा कि 'आओ, बिना हथियार और सेना के मिलते हैं।' लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज को शक था कि यह एक साजिश हो सकती है, इसलिए उन्होंने पूरी तैयारी के साथ इस मुलाकात को स्वीकार किया।
46
मुलाकात में हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज पर अचानक हमला
प्रतापगढ़ किले के पास हुई इस मुलाकात में अफजल खान ने गले मिलने के बहाने अचानक खंजर से हमला कर दिया। उसका इरादा था कि वह उसी पल शिवाजी को मार डाले। लेकिन उसकी यह चाल पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी।
56
छत्रपति शिवाजी महाराज ने वाघ नख से पलटा पूरा खेल
शिवाजी महाराज पहले से तैयार थे और उन्होंने अपने कपड़ों के अंदर कवच पहन रखा था। खंजर उनके कवच से टकरा गया। इसके बाद शिवाजी ने ‘वाघ नख’ यानी बाघ के पंजे जैसे हथियार से जवाबी हमला किया और अफजल खान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्रतापगढ़ किले में हुई मुठभेड़ में अफजल खान की मौत हो गई। यह घटना मराठा इतिहास का एक अहम मोड़ बनी, जिसने शिवाजी महाराज को दक्कन क्षेत्र में एक शक्तिशाली शासक के रूप में स्थापित कर दिया। इसके बाद उनकी वीरता और रणनीति की चर्चा पूरे भारत में फैल गई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।