MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Raja Shivaji Day 1 Collecton: पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'राजा शिवाजी', बनाएगी यह रिकॉर्ड?

Raja Shivaji Day 1 Collecton: पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'राजा शिवाजी', बनाएगी यह रिकॉर्ड?

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर आते ही इसकी चर्चा तेज हो गई है। लेकिन इसका रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा। क्या यह भव्य फिल्म ओपनिंग डे पर धमाका कर पाएगी? जानिए ट्रेलर रिव्यू से लेकर Raja Shivaji Day 1 Collection Prediction तक सबकुछ...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 23 2026, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
राजा शिवाजी के ट्रेलर से उम्मीदें बढ़ीं
Image Credit : X

राजा शिवाजी के ट्रेलर से उम्मीदें बढ़ीं

‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर सामने आते ही फिल्म को लेकर माहौल बन गया। मल्टीस्टारर कास्ट और ऐतिहासिक कहानी ने एक्साइटमेंट तो बढ़ाया, लेकिन ट्रेलर उतना दमदार इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाया, जितनी उम्मीद की जा रही थी।

25
'राजा शिवाजी' की मजबूत स्टार कास्ट, स्केल भी बड़ा
Image Credit : Youtube@JioStudios

'राजा शिवाजी' की मजबूत स्टार कास्ट, स्केल भी बड़ा

'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं और उन्होंने ही डायरेक्शन भी किया है। उनके साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, सचिन खेड़ेकर, अमोल गुप्ते, भाग्यश्री, जेनेलिया देशमुख और जीतेन्द्र जोशी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सलमान खान का कैमियो भी खास आकर्षण है।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Star Cast Fees: 100 CR की 'राजा शिवाजी' का सबसे महंगा एक्टर कौन, किसे कितनी रकम मिली?

35
'राजा शिवाजी' के ट्रेलर पर मिला-जुला रिस्पॉन्स
Image Credit : Facebook

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर पर मिला-जुला रिस्पॉन्स

ट्रेलर को लेकर दर्शकों का रिएक्शन मिला-जुला रहा। मराठी और हिंदी कलाकारों का साथ आना अच्छा लगा, लेकिन ट्रेलर “रौंगटे खड़े करने वाला” नहीं लगा। बैकग्राउंड म्यूजिक (अजय-अतुल) को प्लस पॉइंट माना गया, लेकिन बाकी चीजें खास प्रभाव नहीं छोड़ सकीं।फिल्म का स्केल बड़ा दिखता है, लेकिन VFX कई जगह कमजोर लगे। कुछ सीन आर्टिफिशियल महसूस हुए, जिससे ट्रेलर का इम्पैक्ट कम हो गया। यही वजह है कि फिल्म की ओपनिंग संभावनाओं पर हल्का असर पड़ा है।

45
महाराष्ट्र में 'राजा शिवाजी' की बंपर ओपनिंग की उम्मीद
Image Credit : ANI

महाराष्ट्र में 'राजा शिवाजी' की बंपर ओपनिंग की उम्मीद

फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हो रही है, जो महाराष्ट्र दिवस/लेबर डे की छुट्टी है। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित होने और रितेश देशमुख की पॉपुलैरिटी के चलते महाराष्ट्र में फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Salman Khan Look: 'राजा शिवाजी' में कैसा होगा सलमान खान का लुक? वायरल हुआ पोस्टर

55
राजा शिवाजी पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?
Image Credit : Youtube@JioStudios

राजा शिवाजी पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद 'राजा शिवाजी' पहले दिन 7-11 करोड़ रुपए नेट (सभी भाषाओं में) कमा सकती है। यह रितेश देशमुख की अब तक की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग साबित हो सकती है, जिसका कलेक्शन उनकी पिछली सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म ‘वेड’ (2.25 करोड़) से कहीं ज्यादा होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रितेश देशमुख
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bhooth Bangla में अक्षय कुमार का खानदान: बाप 9 तो दादा 3 साल छोटा, मां की उम्र भी 4 साल कम!
Recommended image2
Raja Shivaji की 'साईबाई भोंसले' ने किया 15 हिंदी फिल्मों में काम, सिर्फ एक 200 करोड़ी
Recommended image3
कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यंका सिरोही जिनकी आखिरी पोस्ट ने रुलाया, 30 साल की उम्र में छोड़ गईं दुनिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved