रणबीर कपूर के लिए खलनायक बने संजय दत्त, रील और रियल लाइफ 'संजू' के बीच सीधी टक्कर

Published : May 23, 2022, 01:42 PM ISTUpdated : May 23, 2022, 01:45 PM IST
रणबीर कपूर के लिए खलनायक बने संजय दत्त, रील और रियल लाइफ 'संजू'  के बीच सीधी टक्कर

सार

एक दर्शक ने दोनों अभिनेताओं को उनकी वैनिटी वैन के बाहर एक गहन मंत्रणा करते देखा। इस दौरान संजय दत्त ढीली काली शर्ट और भूरे रंग की कार्गो पैंट में काफी स्मार्ट लग रहे थे। जबकि, रणबीर ने नीले रंग की डेनिम जींस के साथ एक भूरे रंग की स्वेटशर्ट पहन रखी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ranbir Kapoor and Sanjay Dutt had a long conversation :  सोमवार को प्रशंसकों के लिए खुशी का मौका था। रियल संजू और रील के 'संजू' को उनके अपकमिंग  प्रोजेक्ट के सेट पर लंबी चैट करते हुए देखा गया था।  बता दें कि रणबीर कपूर ने  बायोपिक संजू में संजय दत्त की भूमिका निभाई थी, सोमवार सुबह दोनों अभिनेता एक सेट पर बातचीत करते देखे गए। दोनों कलाकार शमशेरा फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। आज इस प्रोजेक्ट के लिए एक शूट तैयार किया गया है।

गुफ्तगू करते पिक हुई वायरल 

एक दर्शक ने दोनों अभिनेताओं को उनकी वैनिटी वैन के बाहर एक गहन मंत्रणा करते देखा। इस दौरान संजय दत्त ढीली काली शर्ट और भूरे रंग की कार्गो पैंट में काफी स्मार्ट लग रहे थे। जबकि, रणबीर ने नीले रंग की डेनिम जींस के साथ एक भूरे रंग की स्वेटशर्ट पहन रखी थी। रणबीर, आलिया भट्टे से शादी के बाद पहली बार किसी सेट पर स्पॉट किए गए हैं। वो जबरदस्त लुक में दिख रहे थे। वहीं संजय दत्त हमेशा की तरह रौब में नज़र आए। 

फैंस ने कहा शमशेरा लोड हो रहा है
दोनों अभिनेताओं को देखकर फैंस काफी उत्साहित थे, एक ने इस पिक को शेयर करते हुए लिखा कि "शमशेरा लोड हो रहा है।" जहां एक और फैंस ने कहा कि, आरके और बाबा (RK and Baba) इस फैंस ने एक दिल वाला इमोजी भी लगाया है। एक अन्य इंटरनेट यूजर्स  ने लिखा, "शमशेरा।"

यशराज फिल्म्स ने किया शमशेरा को प्रोड्यूस
रणबीर कपूर ने हाल ही में शमशेरा के एक प्रोमो वीडियो की शूटिंग की है। संजय दत्त के साथ रणबीर की जोड़ी को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं इस फिल्म में संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। रणबीर और संजय दत्त के बीच मुकाबला जबरदस्त होगा, संजू फिल्म में रणबीर ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी थी। पूरी फिल्म में कहीं लगा ही नहीं कि ये संजय दत्त नहीं बल्कि रणबीर कपूर है। Shamshera ( शमशेरा) को यशराज फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। वहीं करण मल्होत्रा ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें-
Ayushmann Khurrana रसोइए के साथ सोते थे ! चंडीगढ़ हो या मुंबई नहीं किया खुद से दूर
'वह 11 महीने से गैर मर्द के साथ रह रही', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर का पत्नी पर गंभीर आरोप

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम