
‘दृश्यम 3’ की शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि विजय सालगांवकर की कहानी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया है। इस सफलता के बीच दर्शकों के मन में सवाल है कि क्या अजय देवगन की इस फिल्म का चौथा पार्ट भी आएगा? अगर आप भी ‘दृश्यम 4’ का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए निराश करने वाली खबर है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने साफ कर दिया है कि फिलहाल फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की योजना नहीं है।
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए दर्शकों के मन में लगातार यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसका चौथा पार्ट भी आएगा। इस पर अभिषेक पाठक ने बातचीत में बताया कि उनसे भी अक्सर यही सवाल पूछा जाता है। डायरेक्टर के मुताबिक, कहानी को आगे बढ़ाने की संभावनाएं निकालना मुश्किल नहीं है, लेकिन हर कहानी को किसी मुकाम पर खत्म करना जरूरी होता है। उनके लिए ‘दृश्यम 3’ इस फ्रेंचाइजी का बेहतरीन और खूबसूरत अंत है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों ने फिल्म के अंत को पसंद किया है। ऐसे में कहानी को सिर्फ एक और सीक्वल बनाने के लिए आगे ले जाना जरूरी नहीं है।
‘दृश्यम’ सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी, सस्पेंस और विजय सलगांवकर का अपने परिवार को बचाने के लिए हर कदम पर सोचना रहा है। यही वजह है कि दर्शक इस किरदार से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के किरदार को पर्दे पर निभाया है। उनकी चालाकी, पुलिस की जांच से बचने की कोशिश और परिवार के प्रति उनका लगाव इस फ्रेंचाइजी की पहचान बन गया। तीसरे पार्ट में कहानी को अंजाम तक पहुंचाने के बाद मेकर्स इसे खत्म करना चाहते हैं।
और पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ और मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ में क्या है अंतर? जानें डिटेल्स में
‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) ने दुनियाभर में 515.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अजय देवगन की यह मूवी सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हो गई है।
इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 collection day 14: 'जेलर 2' के आते ही सुस्त पड़ी 'दृश्यम 3', जानें 2 हफ़्तों की कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।