
बिग बॉस’ का 20वां सीजन शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सलमान खान (Salman khan) के इस पॉपुलर रियलिटी शो में इस बार टीवी और फिल्मी सितारों के साथ सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी नजर आ सकते हैं। इसी बीच मशहूर यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया है।
नीतीश राजपूत एक फेसम यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वह अपने रिसर्च बेस्ड वीडियो के लिए जाने जाते हैं, जिनमें देश-दुनिया के मुद्दों, सोशल सब्जेक्ट, शासन व्यवस्था और करंट अफेयर्स को ईजी लैग्वेंज में समझाने की कोशिश की जाती है। नीतीश के यूट्यूब (YouTube) चैनल पर 8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके वीडियो का अंदाज सामान्य मनोरंजन कंटेंट से अलग होता है।
नीतीश राजपूत का नाम इस साल एक बड़े विवाद की वजह से भी चर्चा में रहा। SSC परीक्षाओं से जुड़े एक वीडियो में उन्होंने परीक्षा के टेंडर और वेंडर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतीश ने अपने वीडियो में RTI से मिले जवाबों और सार्वजनिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कई सवाल उठाए थे। इसके बाद SSC परीक्षाओं के लिए टेक्नोलॉजी और परीक्षा संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी Eduquity Technologies ने नीतीश राजपूत के खिलाफ दिल्ली में ₹2.5 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया। कंपनी का आरोप है कि वीडियो में किए गए दावे भ्रामक थे और उनसे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। कंपनी ने कथित तौर पर वीडियो हटाने और मुआवजे की मांग भी की।
वहीं, नीतीश राजपूत ने अपने वीडियो को हटाने से इनकार किया और कहा कि उनकी रिपोर्टिंग तथ्यों और उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित थी। यह मामला फिलहाल कोर्ट में है।
नीतीश राजपूत इससे पहले पाकिस्तान में अपने यूट्यूब चैनल को लेकर भी चर्चा में आ चुके हैं। नीतीश ने खुद दावा किया था कि 10 मई को पाकिस्तानी सरकार ने उनके खिलाफ कानूनी शिकायत की और उनका यूट्यूब चैनल वहां ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने बताया था कि इसके बाद उनके चैनल ने कुछ ही घंटों में 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया।
और पढ़ें: वेदांग रैना के साथ ब्रेकअप के बाद एक्स BF के पास लौटीं खुशी कपूर? जानें कौन हैं आकाश मेहता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने वाला है और सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करेंगे। शो के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन ऑफिशियल लिस्ट नहीं आया है। मेकर्स इसे प्रीमियर तक छुपाकर रखेंगे।
इसे भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना के पति विजय देवरकोंडा बनेंगे भगवान कृष्ण? इस मूवी से राम चरण का कटा पत्ता
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।