FACT CHECK: मेरठ में महिला ने जिसका होंठ काटा वो कौन ? जानें माहौल खराब करने वाले मैसेज का सच

Published : Feb 15, 2023, 08:24 PM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 11:48 AM IST
fact check about meerut woman who taught lesson to molester

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों मेरठ की बहादुर महिला की कहानी काफी चर्चा में है। हो भी क्यों ना। महिला ने एक मनचले को ना सिर्फ सबक सिखाया बल्कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों और सभी महिलाओं को एक मैसेज भी दिया।

FACT CHECK: इस घटना को लेकर कुछ मैसेज माहौल खराब करने के लिए भी वायरल किया जा रहा है। राज वैष्णव नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर आरोपी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है - ''मेरठ ब्रेकिंग। रेप अटेम्प्ट करने पर दरिंदे को सबक। महिला ने आरोपी का होठ काट लिया। महिला को दबोचकर किस किया था। खेत में घास काट रही महिला पर अटैक। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी का नाम मोहम्मद इसरार है।''

वायरल दावे की पड़ताल -

एशियानेट न्यूज हिंदी की टीम ने वायरल हो रहे मैसेज पर सेल्फ वेरिफिकेशन किया। एशियानेट न्यूज हिंदी के यूपी टीम के हेड पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामला 05 फरवरी को मीडिया में आया। वायरल किए जा रहे आरोपी के नाम पर जब हमने उनसे पूछा तो मामला उल्टा निकला। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम कोई मोहम्मद इसरार नहीं बल्कि मोहित सैनी है। पुलिस ने भी इस नाम की पुष्टि की हुई है। महिला ने तहरीर में भी मोहित का जिक्र किया हुआ है। सिर्फ माहौल खराब करने के लिए इस तरह के नाम को वायरल किया जा रहा है। पंकज श्रीवास्तव ने कहा- 05 फरवरी को हमने भी मेरठ की खबर को पब्लिश किया था। 

आइए जानते हैं आखिर क्या है मेरठ का पूरा मामला

05 फरवरी को मेरठ के दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता ने लावड़ गांव निवासी मोहित सैनी पर रेप का प्रयास और छेड़खानी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर को वह खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पीछे से आकर दबोच लिया। वह घबरा गई और समझ नहीं पाई कि उसे किसने पकड़ा है। जब पीड़िता ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी उसका मुंह दबाकर खेत में घसीटने लगा। आरोपी महिला के कपड़े फाड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। आरोपी उसे जबरन किस करने लगा तो महिला ने गुस्से और घबराहट में उसके होंठो पर दांतों से काट लिया। दर्द के कारण युवक की पकड़ कमजोर होते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

निष्कर्षः एशियानेट न्यूज हिंदी की पड़ताल में मेरठ केस में वायरल किया जा रहा आरोपी का नाम मोम्हमद इसरार नहीं बल्कि मोहित सैनी है।

 

पढ़ें पूरी खबर - मेरठ में जबरन Kiss करने पर महिला ने दांतों से काट दिया युवक का होंठ

PREV

Recommended Stories

Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?