यूपी के मेरठ में एक महिला रेप आरोपी से भिड़ गई। बता दें कि युवक महिला से जबरदस्ती कर रहा था। वहीं जबरन किस किए जाने पर महिला ने उसके होंठों पर इतनी तेज से काटा कि उसका होंठ कट के अलग हो गया।

मेरठ: यूपी के मेरठ में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद की आबरू को बचा लिया। बता दें कि महिला रेप करने आए आरोपी से भिड़ गई। वहीं आरोपी द्वारा जबरन किस किए जाने पर महिला ने युवक के होंठों को इतनी तेजी से काटा कि उसके मुंह से खून निकलने लगा और वह दर्द से चिल्लाने लगा। तभी मौका पाकर महिला ने शोर मचा दिया। वहीं चीखने-चिल्लाने की आवाज आने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं होंठ के टुकड़े को पैकेट में सील किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ने किया रेप का प्रयास

यह पूरा मामला दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने लावड़ गांव निवासी मोहित सैनी पर रेप का प्रयास और छेड़खानी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर को वह खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पीछे से आकर दबोच लिया। जिससे वह घबरा गई और समझ नहीं पाई कि उसे किसने पकड़ा है। जब पीड़िता ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी उसका मुंह दबाकर खेत में घसीटने लगा। आरोपी महिला के कपड़े फाड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसी दौरान पीड़िता खुद को आरोपी के चुंगल से बचाने की कोशिश कर रही थी।

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी उसे जबरन किस करने लगा तो उसने गुस्से और घबराहट में उसके होंठो पर दांतों से काट लिया। दर्द के कारण युवक की पकड़ कमजोर होते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी पहले से पीड़िता को जानता था।

ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वायरल वीडियो