क्या हरियाणा रोडवेज अपनी बसों का रंग बदलकर लाल करने वाला है, जानें क्या है इस दावे का सच?

Published : Nov 22, 2021, 04:29 PM ISTUpdated : Nov 22, 2021, 04:30 PM IST
क्या हरियाणा रोडवेज अपनी बसों का रंग बदलकर लाल करने वाला है, जानें क्या है इस दावे का सच?

सार

बसों की वायरल तस्वीरों के साथ दावा किया जा रहा है कि हरियाणा सरकार अपने यहां चलने वाली रोडवेज की बसों का रंग बदलने वाली है। बसों का रंग सफेद से लाल किया जाएगा।

क्या वायरल हो रहा है: सोशल मीडिया (Social Media) पर लाल रंग की बसों वाली एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) की बसों का रंग बदलकर लाल किया जाएगा। कुछ तस्वीरों को मिलाकर एक कोलाज तैयार किया गया है, जिसमें बस के अलावा सीटों को भी दिखाया गया है। बस में ऊपर हरियाणा रोडवेज लिखा है। पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

वायरल पोस्ट का सच क्या है:

  • पिछले एक साल से किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से हरियाणा चर्चा में है। लेकिन इस बार लाल रंग की बस इसकी वजह बनी है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि हरियाणा रोडवेस की सफेद और नीली बसों को अब लाल रंग में बदला जाएगा। लेकिन वायरल पोस्ट की पड़ताल करने पर ये फेक न्यूज निकली।
  • वायरल न्यूज की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले गूगल पर हरियाणा में बसों के रंग को लेकर खबर सर्च किया गया। ऐसे में बसों का रंग बदलने की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय की वेबसाइट पर सर्च किया गया। यहां साइट पर सफेद और नीली बसें ही दिखीं। इससे ये पुष्टि हुई कि आधिकारिक रूप से अभी बसों का रंग नहीं बदला गया है। 
  • हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय की वेबसाइट की वेबसाइट पर कोई ऐसा आदेश नहीं मिला, जिसमें बताया गया हो कि भविष्य में बसों का रंग बदला जाना है। 
  • अपनी जानकारी को और ज्यादा पुख्ता करने के लिए गूगल के रिवर्स इमेज टूल की मदद ली गई। ऐसे में  हरियाणा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का लिंक मिला। इस ट्विटर अकाउंट पर एक खबर पोस्ट की गई थी, जिसमें बताया गया था कि बसों के रंग को बदलने की खबर झूठी है। इसमें इस बात का उल्लेख था कि डीलक्स ट्रांसपोर्ट के लिए हरियाणा रोडवेज के लिए लाल बसें पहले से ही सर्विस में हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की साइट पर भी हरियाणा रोडवेज की डीलक्स बसों को लेकर एक स्टोरी की गई थी, जहां बसों का रंग लाल ही था। 

निष्कर्ष: वायरल तस्वीरों की पड़ताल करने पर पता चला कि हरियाणा रोडवेज का ऐसा कोई प्लान नहीं है कि वे भविष्य में बसों का रंग लाल करने वाले हैं। वायरल पोस्ट फेक है। हां ये जरूर है कि हरियाणा की डीलक्स बसों का रंग लाल है जो कि पहले से ही है। उसमें किसी तरह का नया बदलाव नहीं किया गया है। 

ये भी पढ़ें..

Sania Aashiq: कौन है पाकिस्तान में रहने वाली 25 साल की ये विधायक, लोग इनका अश्लील वीडियो सर्च कर रहे हैं

Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब

Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए

एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया

PREV

Recommended Stories

Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?