क्या इजिप्ट में एलियन की ममी मिली है, जो दिखने में इंसान जैसी है, जानें क्या है तस्वीर का सच?

इजिप्ट में ममी को लेकर सोसल मीडिया पर कई कहानियां वायरल होती है। इन दिनों ऐसी ही एक कहानी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यहां एलियन की ममी मिली है। हालांकि वायरल तस्वीर की पड़ताल पर दावा फेक निकला। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 16, 2021 9:45 AM IST / Updated: Dec 16 2021, 03:23 PM IST

क्या वायरल हो रहा है: इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दो ममियां (Mummies) दिख रही हैं। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये मिस्र के ममीफाइड एलियन  (Egyptian Mummified Aliens)  हैं। बता दें कि एलियंस के बारे में कई कहानियां सुनाई जाती है। मिस्र की ममियों और पिरामिडों को लेकर कई दिलचस्प किस्से भी हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर प्रोफेसर डॉक्टर विक्टर लुबेक ने ममियों की खोज की है। तस्वीर के कैप्शन लिखा है, इसके कंकाल की रचना मानव शरीर के समान नहीं है। चेहरा अलग दिखता है।

पोस्ट में लिखा है, "असामान्य मम्मी। एक और संकेत जो इस दावे के समर्थकों को उत्साहित करता है कि प्राचीन मिस्र पर एलियंस द्वारा दौरा किया गया था, वह एक मां है जिसे सेनुस्रेट द्वितीय के पिरामिड के पास एक छोटे से पिरामिड़ में खोजा गया था। उसके कंकाल की संरचना मनुष्य के शरीर से मिलती जुलती नहीं है। चेहरा वही है जो अलग दिखता है खास तौर पर। मां को डॉक्टर विक्टर लुबेक द्वारा पर्दाफाश किया गया था, जो पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर है। अवशेष असामान्य वस्तुओं से घिरे पाए गए थे जिनकी पहचान नहीं की जा सकी। एक गुमनाम स्रोत ने दावा किया कि मम्मी पृथ्वी से उत्पन्न नहीं होती है और इसने मिस्र के अधिकारियों को बहुत परेशान किया है, जो इसे गुप्त रखना चाहते हैं। स्रोत के अनुसार, जीवन में, मम्मी ने फिरौन ओसिरुनेट के सलाहकार के रूप में काम किया। सरकारें उन निहितार्थों को स्वीकार करने से इनकार कर देती हैं कि इस तरह की खोज मानव इतिहास के लिए है, लेकिन वे अभी भी दुनिया को इसके लिए महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण प्रदान करने में विफल हैं। यह माँ एकमात्र ऐसी खोज नहीं है जिसने विदेशी अफवाहों को मजबूत किया है।"

Latest Videos

वायरल तस्वीर का सच: 

 
निष्कर्ष:
वायरल न्यूज की पड़ताल करने पर पता चला कि तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा फेक है। पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के रिटायर प्रोफेसर के जरिए किया जा रहा दावा फर्जी है। 2016 में भी इसी नाम के साथ एलियंस और ममी के बारे में कई दावे वायरल हुए थे। 

ये भी पढ़ें -
Miss Universe 2021: भारत की Harnaaz Sandhu बनी मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद देश आया ताज

Miss Universe 2021: हरनाज संधू के पास हैं ये डिग्रियां, जानें कैसे चुनी जाती हैं मिस यूनिवर्स

मेहंदी सेरेमनी में Ankita Lokhande को गोद में उठाकर नाचे विक्की, टूटे पैर में भी एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस

हाथों में मेहंदी लगा Katrina Kaif ने लगाए ठुमके, Vicky Kaushal भी दुल्हनिया संग दिखे मस्ती के मूड में

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election