Explainer: क्या है सऊदी अरबिया के फुटबॉल क्लब Al-Nassr का इतिहास, रोनाल्डो से क्या फायदा?

Published : Jan 01, 2023, 03:01 PM ISTUpdated : Jan 01, 2023, 03:31 PM IST
Explainer: क्या है सऊदी अरबिया के फुटबॉल क्लब Al-Nassr का इतिहास, रोनाल्डो से क्या फायदा?

सार

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने सऊदी अरबिया के फुटबॉल क्लब अल नस्र एफसी को ज्वाइन कर लिया है। दोनों के बीच यह डील करीबन 1 से 2 साल के लिए हुई है। इससे पहले क्रिस्टियानों प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा थे। ऐसे में हम आपको सऊदी अरबिया के इस क्लब के बारे में बता रहे हैं। 

क्या है क्लब का इतिहास? 
अल नस्र एफसी फुटबॉल क्लब 1955 में बना था। इसका हेड ऑफिस रियाद में है। यह क्लब देश की टॉप डिविजन की सऊदी प्रोफेशनल लीग यानी एसपीएल खेलता है। अल नस्र समेत कुल 18 टीमें इस लीग का हिस्सा हैं। 

अल नस्र की टीम लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है। यह क्लब अबतक 9 बार लीग चैंपियन रह चुका है। आखिर में साल 2018-19 में क्लब चैंपियन बना था। इस क्लब से सिर्फ अल हिलाल नाम का क्लब ही आगे है। अल हिलाल क्लब ने अबतक 18 लीग टाइटल अपने नाम किए हैं। 

इसके अलावा अल नस्र ने कई देशी टूर्नामेंट भी अपने नाम किए हैं। इनमें किंग्स कप 6 बार जीता है। इसके अलावा लीग में 189 गोल के साथ टॉप गोल स्कोर करने वाले माजेद अब्दुल्लाह अल नस्र टीम का हिस्सा रहे हैं। इस क्लब का होम ग्राउंड 25 हजार दर्शकों की तदाद वाला मरसूल पार्क है। 

एएफसी में 6 बार चैंपियन बना
अल नस्र एशिया की प्रीमियर लीग कल्ब कॉम्पिटिशन 6 बार अपने नाम कर चुका है। इसके अलावा अल हिलाल 4 बार इस खिताब को जीता है। 

रोनाल्डो से अल नस्र को क्या फायदा? 
रोनाल्डो के जुड़ने से क्लब को नुकसान नहीं तो फायदा तो है। क्योंकि रोनाल्डो दुनिया के वर्तमान समय में बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी हैं। उनकी तुलना मैसी से की जाती है। क्लब फुटबॉल में रोनाल्डो के नाम करीबन 700 गोल हैं। इसके अलावा रोनाल्डो के  इंटरनेशनल फुटबॉल में 100 गोल नाम है। वह 819 स्ट्राइक रेट के साथ लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने प्रीमियर लीग में करीबन 18 गोल अपने नाम किए थे। इसके अलावा कतर वर्ल्डकप में उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोनाल्डो ने कतर वर्ल्डकप में गोल मारकर पिछले लगातार 5 वर्ल्डकप में गोल मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

PREV

Recommended Stories

T20 WC 2026: इंग्लैंड सपोर्टर से स्टेडियम में भिड़ा पाकिस्तानी फैन, वीडियो वायरल!
Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs ENG: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result पाकिस्तान vs इंग्लैंड