कूड़ा समझ कर जिस आम की गुठली को फेंक देते हैं आप, उसके फायदे जानकर दंग रह जाएंगे

Aam ki guthali ke fayde : आम फलों का राजा है और गर्मियों में इस फल की आवक बहुत ज्यादा होती है। लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं, लेकिन इसकी गुठली को फेंक देते है। अब इसके हेल्थ बेनेफिट्स जानकर आप इसे कभी नहीं फेकेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Apr 26, 2022 2:35 AM IST

फूड डेस्क : वह कहावत तो आपने सुनी होगी 'आम के आम गुठलियों के दाम' लेकिन असल में इन गुठलियों (mango seed) का कोई दाम नहीं होता और इसे अक्सर फेंक दिया जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी की जिन आम की गुठलियों को आप फेंक देते है दरअसल वह बेहद फायदेमंद होती है और इससे कई समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आम की गुठलियों के फायदे (health benefits of mango seed) के बारे में और इसका सेवन कैसे करना चाहिए...

आम की गुठली में मौजूद पोषक तत्व 
आम की गुठली  फेनोल (phenols) और फेनोलिक यौगिकों (phenolic compounds) से भरी होती है, जो हमारे पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी 6 , प्रोटीन, विटामिन ई, डाइट्री फाइबर  और अमीनो एसिड पाया जाता है।

आम की गुठली के फायदे
1. आम की गुठली में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होती है, जो तनाव को कम करने में हमारी मदद करता है। अगर आप आम की गुठलियों को पाउडर या फिर आम की गुठलियों के तेल का इस्तेमाल करते है, तो आपको तनाव से मुक्ति मिलती है।

2. गर्मियों में अक्सर हैवी खाना खाने से आपको दस्त या डायरिया जैसी समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आम की गुठली का पाउडर बेहद कारगर होता है। इसके लिए आप आम की गुठलियों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें और इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाएं और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर रोजाना इसका सेवन करें। इससे पेट दर्द, दस्त और डायरिया इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

3. इतना ही नहीं आम की गुठली कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम भी करती है और ब्लड फ्लो को ठीक रखती है। इसके लिए आम की गुठली के पाउडर का सेवन पानी के साथ रोजाना करना चाहिए। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी नॉर्मल रहता है।

4. गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है और इससे बचने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन जिन आम को आप खाते हैं उसकी गुठली इसके उपचार के लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल आम की गुठली का पाउडर शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट आम की गुठली के पाउडर को पानी के साथ ले सकते हैं।

5. इतना ही नहीं आम की गुठली स्किन समस्याओं के लिए भी कारगर है। दरअसल, इसके बीज से तैयार किया गया तेल मुंहासों को दूर करती है, क्योंकि आम की गुठलियों के तेल में एंटी-पिंपल्स गुण मौजूद होते हैं। साथ ही ये डैंड्रफ को कम करने और बालों को मजबूत भी बनाता है।

इसे भी पढ़ें- weight loss tips: क्या आप भी अपने बढ़े हुए वजन से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें यह 5 सुपर ड्रिंक

health tips: 1-2 नहीं शरीर को होती है इतने विटामिन की जरूरत, जानें Vitamin A से लेकर E तक के फायदे

Weight loss tips: अब केला खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, इस तरह से खाएंगे तो कुछ ही दिन में हो जाएगी पतली कमर

Share this article
click me!