Chhath Puja 2021: खरना में खाई जाने वाली गुड की खीर और रोटी के क्या हैं फायदे

Published : Nov 08, 2021, 07:30 PM IST
Chhath Puja 2021: खरना में खाई जाने वाली गुड की खीर और रोटी के क्या हैं फायदे

सार

Chhath पर्व की शुरूआत आज यानि 8 नवंबर 2021 को हो गई है।  पहले दिन नहाय-खाय से इसकी शुरुआत होती है। दूसरे दिन खरना होता है, जिसमें व्रती पूरे दिन व्रत करती हैं और शाम को गुड़ से बनी खीर और रोटी का सेवन करती है।

नई दिल्ली। Chhath पर्व की शुरूआत होते ही बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हर कोई इस त्योहार के रंगों में रंगा हुआ दिखाई देता है। यही रंग आज यानि 8 नवंबर 2021 को दिखाई दिया। लोगों ने इस पर्व की शुरूआत नहाय-खाय के साथ की। अब दूसरे दिन व्रती पूरे दिन का व्रत करेंगी और शाम को गुड़ से बनी खीर और रोटी का सेवन करेगी। गुड़ की खीर और रोटी का ही सेवन क्यों किया जाता है आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

गुड़ की खीर और रोटी खाने के पीछे की वजह क्या है?

खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जल व्रत करती हैं, और शाम में गुड़ की खीर और रोटी प्रसाद चढ़ाती हैं।  इसके बाद वही खीर और रोटी खाकर अगले 36 घंटे तक के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। अब सवाल यह है कि आखिर गुड़ की खीर और रोटी खाने का रिवाज क्यों रखा गया है। इसपर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि, ये पर्व ठंड के दिनों में मनाया जाता है। ठंड में वैसे भी हमारी इम्यूनिटी पहले की तुलना कमजोर होती है ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में गुड़ से बनी खीर और रोटी आपके शरीर को गर्म और इम्यून रखती है।

शरीर में बनी रहती है गर्मी

गुड़ से तैयार खीर और रोटी का सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में जब आप व्रत शुरू करने से पहले गुड़ से बनी खीर खाते हैं तो आपके शरीर में गर्मी रहती है। इससे छठ व्रत में अर्घ्य देने के लिए आपको शक्ति मिलती है। दरअसल, अर्घ्य देने के लिए आपको छठ पर्व में पानी में खड़ा होना होता है। इस स्थिति में शरीर को अधिक गर्मी की आवश्यकता होती है। इसलिए गुड़ का खीर काफी फायदेमंद होती है। यह आपके शरीर में लंबे समय कर गर्मी बनाए रखती है।

लंबे समय तक नहीं लगती है भूख

शाम के वक्त खरना में गुड़ की खीर और रोटी खाने से आपके शरीर को भरपूर रूप से कार्बोहाइड्रेट और आयरन मिलता है। वहीं, रोटी को चोकर के साथ बनाने से शरीर को भरपूर रूप से फाइबर भी मिलता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको भूख कम लगती है।

शरीर में नहीं होती है कमजोरी

गुड़ की खीर और रोटी का सेवन करने से फास्ट में होने वाली कमजोरी भी आपके नहीं होती है। दअरसल, यह दोनों चीजें आपके शरीर को भरपूर रूप से एनर्जी प्रदान कर सकती हैं। वहीं, खीर में मौजूद गुड़, दूध और चावल आपके शरीर को कई तरह के पोषक तत्व जैसे- कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करती है। इन पोषक तत्वों से आपके शरीर की एनर्जी बनी रहती है, जिससे आपको व्रत में कमजोरी का अनुभव नहीं होता है। 

सर्दी-जुकाम से बचाव

ठंड में गुड़ के सेवन से आपके शरीर को कई नुकसान नहीं होता है। वहीं, व्रत में आपको पानी में खड़े होकर अर्घ्य देना होता है,  ऐसी स्थिति में आपको सर्दी-जुकाम, उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है। इन सभी परेशानियों से बचाने में गुड़ की खीर मददगार हो सकती है। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो आपके शरीर को लंबे समय तक गर्म रखती गै। इससे आपको पानी में खड़े होने की शक्ति मिलती है। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

गुड़ की खीर और रोटी का सेवन आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, जो आपके शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने में मददगार है। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- 

National Cancer Awareness Day: 8 सुपर फूड्स जो कैंसर के खतरे को करते है कम, आज ही करें डाइट में शामिल

Winter Special: सरसों ही नहीं ठंड में सेहत के लिए कमाल करते हैं ये 7 तरह के साग, आज ही करें ट्राय

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Moong Dal Halwa Tips: न चिपकेगा, न कच्चा लगेगा! मूंग दाल हलवा बनाने की 4 सीक्रेट ट्रिक्स
स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी