लॉकडाउन में भूल से भी फ्रिज में ना रखें ये 7 चीजें, खाकर कोरोना से नहीं, इनसे हो जाएंगे बीमार

Published : Apr 12, 2020, 10:41 AM ISTUpdated : Apr 12, 2020, 11:16 AM IST
लॉकडाउन में भूल से भी फ्रिज में ना रखें ये 7 चीजें, खाकर कोरोना से नहीं, इनसे हो जाएंगे बीमार

सार

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगे होने के कारण लोग जरूरत से ज्यादा चीजें खरीद कर रख रहे हैं। इसे पैनिक बाइंग कहते हैं। लोगों को इस बात का डर होता है कि कहीं ये चीजें बाजार में आउट ऑफ स्टॉक ना हो जाएं। 

फूड डेस्क। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगे होने के कारण लोग जरूरत से ज्यादा चीजें खरीद कर रख रहे हैं। इसे पैनिक बाइंग कहते हैं। लोगों को इस बात का डर होता है कि कहीं ये चीजें बाजार में आउट ऑफ स्टॉक ना हो जाएं। कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने पर वे लंबे समय तक इस्तेमाल के लायक बनी रहती हैं, वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो फ्रिज में रखने से खराब हो जाती हैं। लॉकडाउन में बहुत ज्यादा सामान जमा कर के रखना ठीक नहीं है, क्योंकि जरूरत की चीजें बाजार में मौजूद हैं, लेकिन फिर भी अगर आपने सामान खरीद ही लिया हो तो इस बात का ध्यान रखें कि क्या फ्रिज में रखना है और क्या बाहर रखना है। जानें उन 7 चीजों के बारे में में, जिन्हें फ्रिज में रखने के बाद वे खराब हो सकती हैं। उन्हें खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

1. डेयरी प्रोड्क्ट्स
डेयरी प्रोड्क्ट्स को लंबे समय तक फ्रिज में रखना ठीक नहीं है। दूध के पाउडर के डिब्बे को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे पाउडर जम जाता है और जब आप उसका इस्तेमाल करना चाहेंगे तो दिक्कत होगी। इसी तरह, पनीर को भी ज्यादा समय तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे वह खराब हो जाता है।

2. तली चीजें
तली हुई चीजों को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। उन्हें ताजा ही खाना चाहिए। अगर आप उन्हें फ्रिज में रखते हैं तो स्वाद खराब हो जाएगा। उनमें कुरकुरापन नहीं रहेगा। इसलिए ऐसी चीजें उतनी ही खरीदें या बनाएं, जितना आप एक बार में खा कर खत्म कर सकते हों।

3. नूडल्स
नूडल्स और पास्ता को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अगर आप इनके पैकेट को फ्रिज में रखते हैं तो इनकी क्वालिटी खराब हो सकती है। इसलिए इन्हें उतना ही खरीदें, जितना इस्तेमाल किया जा सकता हो।

4. खीरा 
खीरा या ककड़ी को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखे खीरे के टुकड़े का इस्तेमाल आंखों पर लागाने के लिए किया जा सकता है, लेकिन अगर खीरे को फ्रिज में रखने के बाद उसे खाएंगे तो उसका स्वाद खराब हो जाएगा। ज्यादा समय तक फ्रिज में रखने से यह सड़ भी जाता है।

5. फल
लोगों की आदत होती है कि वे फलों को फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन अगर आपने काफी समय तक फलों को फ्रिज में रखा तो उनका स्वाद खराब हो सकता है। साथ ही, उनके पौष्टिक गुणों में भी कमी आ सकती है। हमेशा ताजे फलों का ही इस्तेमाल करें।

6. कॉफी
कॉफी बीन्स या ग्राउंड कॉफी को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे उनका स्वाद खराब हो जाता है। कॉफी बैग्स को कुछ दिनों के लिए फ्रिज में रख सकते हैं। वैसे, कॉफी को कमरे के तापमान पर सुरक्षित रखा जा सकता है।

7. टमाटर सॉस
बोतलबंद टमाटर सॉस को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अगर आप इसे फ्रिज में रखेंगे तो बाहर निकालने के बाद टमाटर का पेस्ट और पानी अलग-अलग हो सकता है। उसका स्वाद भी खराब हो जाएगा। ऐसी चीजें बहुत ज्यादा खरीद कर स्टोर करने से कोई फायदा नहीं है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक
Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद