इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पिएं चुकंदर का सूप, जानें रेसिपी

Published : Apr 01, 2020, 10:42 AM IST
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पिएं चुकंदर का सूप, जानें रेसिपी

सार

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना जरूरी है। यह वायरस उन लोगों पर जल्दी हमला करता है, जिनके शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होता है। कुछ खास फूड का इस्तेमाल कर इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है।

फूड डेस्क। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना जरूरी है। यह वायरस उन लोगों पर जल्दी हमला करता है, जिनके शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होता है। कुछ खास फूड का इस्तेमाल कर इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है। चुकंदर एक ऐसी चीज है, जो सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। अक्सर इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। लोग इसका जूस भी पीते हैं। चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। आप चाहें तो इसका सूप बना कर भी पी सकते हैं। जानें इसकी रेसिपी। 

आवश्यक सामग्री

- करीब 200 ग्राम चुकंदर
- आधा कप धुली मूंग
- 100 ग्राम गाजर
- 100 ग्राम बंदगोभी
- दो हरी मिर्च बारीक कटी
- थोड़ी काली मिर्च बारीक पिसी
- धनिया की हरी पत्ती
- स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

सबसे पहले मूंग दाल को धोकर पानी में 15-20 मिनट तक भिगो दें। चुकंदर और गाजर को धोकर छील लें और बारीक काट लें। बंदगोभी को भी बारीक काट लें। अब चुकंदर, गाजर, बंदगोभी और हरी मिर्च को प्रेशर कुकर में रख कर एक गिलास पानी डाल दें और एक सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद उसे आंच पर से उतार लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इस सामग्री को एक बर्तन में रख कर थोड़ा पानी डाल कर एक बार उबाल आने दें। इसके बाद इसमें नमक और काली मिर्च का पाउडर मिला दें और धनिया की हरी पत्ती से गार्निश कर गरमागरम पिएं। इससे ताकत तो मिलती ही है, भूख भी अच्छी लगती है और डाइजेशन बढ़िया रहता है।  

PREV

Recommended Stories

Watermelon: कहीं आपके तरबूज में भी तो नहीं लगा इंजेक्शन? खाने से पहले ऐसे करें चेक
Homemade Diet Coke Recipe: बाजार वाली Coke नहीं, हेल्दी ट्विस्ट के साथ घर में बनाएं Cold Drink