कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत, भोजन में शामिल करें ये 5 चीजें

Published : Mar 28, 2020, 04:27 PM IST
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत, भोजन में शामिल करें ये 5 चीजें

सार

कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया के ज्यादातर देशों में इसका संक्रमण फैल गया है। भारत और कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। 

फूड डेस्क। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया के ज्यादातर देशों में इसका संक्रमण फैल गया है। भारत और कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यह वायरस उन लोगों को जल्दी अपना शिकार बना लेता है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए खान-पान में कुछ खास चीजों को शामिल करना जरूरी है। जानें इनके बारे में।

1. विटामिन सी से भरपूर चीजें
विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा लेने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और जल्दी कोई संक्रमण नहीं होता। इसलिए खान-पान में उन चीजों को शामिल करना जरूरी है, जिनमें विटामिन सी की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसके लिए संतरा, नींबू, अमरूद, पपीता और आंवला का सेवन करें। आंवला में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। अब ताजा आंवला तो नहीं मिल सकेगा, लेकिन सूखा आंवला भी कम फायदेमंद नहीं होता।

2. तुलसी की पत्तियां
तुलसी की पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से दूर रखने के साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी सहायक होते हैं। अगर आप रोज सुबह तुलसी की 4-5 पत्तियों का रस काली मिर्च और शहद के साथ लेते हैं, तो इससे इम्युनिटी मजबूत होगी। तुलसी की पत्तियों को ऐसे भी चबा कर पानी पी लेने से फायदा होता है। इसे चाय में डाल सकते हैं और काढ़ा बना कर भी पी सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी में राहत मिलती है।

3. लहसुन
लहसुन का हजारों सालों से मसाले के रूप में पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह किसी भी तरह के बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन को रोकने में मददगार होता है। इसलिए मसाले में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें। सुबह दो कली कच्चा लहसुन खाने से भी काफी फायदा होता है। इसके साथ शहद भी ले सकते हैं।

4. अदरक 
अदरक के इस्तेमाल से भी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। अदरक का रस शहद के साथ मिला कर पीने से काफी फायदा होता है। अदरक का टुकड़ा चाय में डाल कर भी पी सकते हैं। सब्जियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से किसी भी तरह के वायरस से बचाव संभव है। 

5. दूध जरूर पिएं
दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। इसमें सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। इसलिए रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध जरूर पिएं। बहुत से लोग दूध पीना पसंद नहीं करते हैं। अगर दूध की जगह दही का सेवन भी करते हैं तो फायदा होगा और इम्युनिटी मजबूत बनी रहेगी।   

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ginger Garlic Paste Storage: एक बार बनाएं और 6 महीने तक इस्तेमाल करें अदरक-लहसुन पेस्ट, शेफ की आसान किचन ट्रिक
Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक