Food
ज्वार एक पौष्टिक और ग्लूटेन फ्री अनाज है। इसमें थोड़ा मीठा स्वाद और हल्की बनावट होती है, जो इसे गर्मियों के लिए एक हेल्दी और टेस्टी विकल्प बनाती है।
बाजरा एक और ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जिसका उपयोग चपाती बनाने के लिए किया जाता है, खासकर गर्मियों में ये आटा बॉडी को ठंडक देता है और सब्जियों के साथ अच्छा लगता है।
रागी एक सुपर फूड अनाज है जो कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर है। इसमें अनोखा स्वाद होता है, जो इसे नरम और पौष्टिक चपाती बनाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बनाता है।
सत्तू भुना हुआ चने का पाउडर है। यह बहुत पौष्टिक है और इससे चपाती, परांठे और शरबत भी बनाया जा सकता है। गर्मी में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
चावल के आटे की रोटी हल्की और कुरकुरी होती हैं। जो आसानी से पच जाती है और वेट लॉस में भी मदद करती है।
राजगीरा एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है जो अत्यधिक पौष्टिक होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह गर्मी के दिनों में शरीर को एनर्जी देना का अच्छा सोर्स है।
जौ हल्का और पौष्टिक अनाज है। इसे चपाती बनाने के लिए आटे में मिलाया जा सकता है या सलाद और सूप के लिए साबुत अनाज के रूप में खाया जा सकता है। ये गर्मियों के लिए एक ताजा विकल्प है।