सर्दियों में जरूर खाएं चने का साग, स्वादिष्ट होने के साथ होता है काफी पौष्टिक

Published : Dec 25, 2019, 11:08 AM IST
सर्दियों में जरूर खाएं चने का साग, स्वादिष्ट होने के साथ होता है काफी पौष्टिक

सार

सर्दियों में एक से एक चीजें खाने को मिलती हैं। इनमें चने का साग खास ही है। यह साग काफी फायदेमंद होता है। इसे एक बार बनाने के बाद कई दिनों तक सरसों का तेल मिला कर सुरक्षित रख सकते हैं। 

फूड डेस्क। सर्दियों में एक से एक चीजें खाने को मिलती हैं। इनमें चने का साग खास ही है। यह साग काफी फायदेमंद होता है। इसे एक बार बनाने के बाद कई दिनों तक सरसों का तेल मिला कर सुरक्षित रख सकते हैं। यह साग स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी होता है। इसे कई तरीके से बनाया जाता है। जानें इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 250 ग्राम चने का साग
- दो बड़े चम्मच बाजरे का आटा
- 2-3 हरी मिर्च
- अदरक का पेस्ट
- 2 टमाटर
- एक चम्मच तेल या घी
- हींग
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच लाल पिसी मिर्च
- नमक स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

पहले साग को साफ कर लें। उसके डंठलों को अलग कर उसे बारीक काट लें। कुछ देर तक उसे पानी में रहने दें। फिर छान कर निकाल लें। हरी मिर्च, अदरक और टमाटर को भी बारीक काट लें। इसके बाद एक भगोने में गैस पर मद्धिम आंच पर चढ़ा दें। उसमें कटा हुआ साग डाल दें। यह पकने में समय लेता है। इसलिए जल्दी नहीं करें। जब साग पक कर मुलायम हो जाए तो उसमें एक कप बाजरे का आटा डाल दें और उसे चलाएं। धारे-धीरे साग गाढ़ा होता चला जाएगा। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें। 

फिर एक कड़ाही में देशी घी गर्म करें। उसमें हींग, जीरा और लाल मिर्च का फोरन डाल दें। अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डाल कर उसे ठीक से भूनें। जब यह अच्छी तरह पक जाए तो उसे साग में मिला दें। अब आपका साग तैयार है। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ गरमागरम परोसें।  


 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका