
फूड डेस्क। सर्दियों में ऐसी चीजें खास तौर पर फायदा करती हैं, जिनकी तासीर गर्म हो। कोकोनट गोंद बर्फी इस मौसम में जरूर खानी चाहिए। यह काफी सेहतमंद होती है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- एक कटोरी चीनी
- आधा कप खरबूजे के बीज
- एक कटोरी ग्रेटेड कोकोनट
- एक-चौथाई कप रोस्टेड गोंद
- एक चम्मच देशी घी
बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में चीनी डालें। उसमें पानी मिला कर गैस पर चढ़ा दें और चाशनी तैयार करें। फिर खरबूजे के बीज, ग्रेटेड कोकोनट, रोस्टेड गोंद और देशी घी मिला कर 4-5 मिनट तक पकाएं। एक प्लेट में देशी घी लगा कर मिश्रण को उसमें निकालें और फैला दें। जब वह कुछ ठंडा हो जाए तो चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। इसे काफी समय तक रखा जा सकता है। बाजार में मिलने वाली मिठाइयों से यह बेहतर है। इसे मेहमानों को भी नमकीन के साथ दे सकते हैं। बच्चे इसे खाना काफी पसंद करते हैं। जिन लोगों को भोजन करने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत है, वे भी इसका स्वाद ले सकते हैं। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.