बेसन के लड्डू बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, ना मुंह में चिपके का आटा, ना चीनी होगी कम

Published : Aug 29, 2022, 07:52 AM IST
बेसन के लड्डू बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, ना मुंह में चिपके का आटा, ना चीनी होगी कम

सार

गणपति बप्पा को बेसन के लड्डू बेहद पसंद होते हैं। गणेश चतुर्थी पर उन्हें खासतौर पर इसका भोग लगाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं परफेक्ट बेसन के लड्डू बनाने का तरीका।  

फूड डेस्क : भरत गणेश चतुर्थी (Ganesh chaturthi 2022) का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह 31 अगस्त को पड़ेगा। 10 दिनों तक भगवान श्री गणेश हम सबके बीच में विराजमान रहेंगे और उनका विसर्जन 9 सितंबर 2022 को किया जाएगा। ऐसे में 10 दिनों में भक्त भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करते हैं, उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं और जब बात भगवान श्री गणेश को भोग लगाने की हो तो उन्हें बेसन के लड्डू (besan ke laddu) का भोग अवश्य ही लगाया जाता है। उन्हें यह अति प्रिय होते हैं, लेकिन घर में बेसन के लड्डू बनाने में अक्सर ये होता है कि कभी बेसन मुंह में चिपकने लगता है तो कभी घी और चीनी की मात्रा कम या ज्यादा हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं परफेक्ट बेसन के लड्डू बनाने का तरीका....

ऐसे बनाएं परफेक्ट बेसन के लड्डू
- सबसे पहले आपको बता दें कि बेसन के लड्डू बनाने के लिए परफेक्ट माप 4-2-1 होता है। यानी कि अगर आपने चार कटोरी बेसन लिया है, तो दो कटोरी चीनी और एक कटोरी घी आपको लेना होगा।

- बेसन के लड्डू बनाते समय बेसन और घी को हमेशा धीमी आंच पर भूनना चाहिए। गैस की तेज आंच पर बेसन जल जाता है और अगर हम जल्दी बेसन भून लेते हैं तो यह मुंह में चिपकने लगता है। 

- आप थोड़ा-थोड़ा करके बेसन में घी डालें और इसे लगातार चलाते जाएं। एकदम से सारा घी डालने से इसमें घी की मात्रा ज्यादा हो सकती है। जब बेसन में से अच्छी महक आने लगे और उसका रंग भी डार्क हो जाए तो समझ जाएं कि बेसन भुन गया है।

- तगार बनाने के लिए चीनी डालकर इसमें एक तिहाई कप पानी डाल दीजिए। चीनी घुलने तक इसे लगातार चलाएं। जब यह सफेद होने लगे तब तक इसे पकाते रहें। अगर चीनी साफ नहीं है तो उसमें थोड़ा सा दूध डाल दें। इससे ऊपर झाग आने लगता है जो उसकी गंदगी होती है इसे हटा लीजिए। जब तगार पक जाए तो उसमें एक चम्मच की डाल दीजिए ऐसा करने से गुठलियां नहीं बनती है।

- बेसन के लड्डू बनाते समय हमेशा ध्यान रखें कि गरम बेसन में कभी भी शक्कर नहीं डालनी चाहिए। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तब इसमें आप चीनी डालें और इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट जैसे खरबूजे के बीच इलायची पाउडर इत्यादि डालें।

- अगर आपके बेसन के लड्डू दानेदार नहीं बनते हैं तो आप मोटा बेसन पिसवाएं। बारीक बेसन मुंह में चिपकता है और ये चपटे भी हो जाते हैं।

- बेसन के लड्डू बनाने के लिए आप अपने हाथों में घी लगाकर थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे गोल कर लें। जब ये पूरी तरह से ठंडे और थोड़े कड़क हो जाएं तो इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दीजिए।

ये भी पढ़ें- गणपति बप्पा को करना है खुश, तो उन्हें लगाएं यह पांच अलग तरीके के मोदक के भोग

गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें अपने घर का डेकोरेशन, बेहद आकर्षक लगेगी बप्पा की झांकी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ginger Garlic Paste Storage: एक बार बनाएं और 6 महीने तक इस्तेमाल करें अदरक-लहसुन पेस्ट, शेफ की आसान किचन ट्रिक
Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक