बाजार की डेरी मिल्क से बच्चों के दांत हो रहे खराब, तो घर में पड़ी इन 2 चीजों से झटपट बनाएं होममेड चॉकलेट

Published : Jun 16, 2021, 03:54 PM ISTUpdated : Jun 16, 2021, 03:57 PM IST
बाजार की डेरी मिल्क से बच्चों के दांत हो रहे खराब, तो घर में पड़ी इन 2 चीजों से झटपट बनाएं होममेड चॉकलेट

सार

बच्चे बहुत चॉकलेट्स खाते हैं। जिसके कारण उनके दांत खराब हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं होममेड चॉकलेट बनाने की रेसिपी।

फूड डेस्क : अक्सर हमने माओं को कहते सुना है कि हमारे बच्चे चॉकलेट्स बहुत खाते हैं। जिसके कारण उनके दांत खराब हो जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि हम बच्चों को चॉकलेट का अल्टरनेटिव दे पाए हैं ? जी नहीं, अगर बच्चे कभी चॉकलेट मांगते भी हैं तो हम घर में बना कर उन्हें उस तरीके का कुछ नहीं दे पाते हैं। ऐसे में ना चाहते हुए भी बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए हमें उन्हें बाजार से चॉकलेट खरीद के देना पड़ता है, पर आज हम आपकी इस समस्या को दूर करते है और आपको बताते हैं होममेड चॉकलेट बनाने की रेसिपी। आप सोच रहे होंगे कि घर पर चॉकलेट बनाना बहुत मुश्किल काम होगा ? लेकिन आपको बता दें कि, सिर्फ दो इंग्रेडिएंट्स से आप बाजार जैसी चॉकलेट घर पर ही कुछ मिनटों में बना सकते हैं इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
100 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क 
100 ग्राम कोको पाउडर

चॉकलेट बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क को एक पैन में गर्म करें और इसे पिघला लें। याद रहें की हमें इसे ज्यादा देर नहीं पकाना है। आप चाहें तो इसे 30-30 सेकेंड के लिए 2 बार माइक्रोवेव भी कर सकते हैं।

- अब कोको पाउडर को कंडेंस्ड मिल्क में छान लें। इसे थोड़ा-थोड़ा करके ही मिलाएं ताकि कोई लम्प्स या गांठे ना पड़ी रह जाएं।

- जब ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस की आंच को बंद कर दें और ठंडा होने दें। अब अपने हाथों की मदद से इसे एक नर्म आटे की तरह गूंथ लें। इसे तब तक गूंथे जब तक ये स्मूद ना हो जाएं।

- अब इसे मिश्रण को चॉकलेट ट्रे या बेकिंग ट्रे पर समान रूप से फैला लें। इसे चिकना करने के लिए अपनी अंगुलियों का उपयोग करें और इसे एक समान बनाएं।

- अब इसे फ्रिज में डालकर 2-3 घंटे या रातभर सेट होने दें, फिर अपने मनचाहे आकार में काटकर बच्चों को खिलाएं। 

- आप चाहें तो इसमें अपने पसंद के ड्रायफ्रूट्स छोटे-छोटे कांट कर इसमें मिलाकर नट्स वाली चॉकलेट भी बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मीठा देख शुगर पेशेंट्स को नहीं मारना पड़ेगा अपना मन, इस तरह बनाएं बिना शक्कर वाली सुपर टेस्टी फिरनी

इम्युनिटी सिस्टम को प्रभावित करते हैं ये 5 फूड्स, अभी से बना लें इनसे दूरी

PREV

Recommended Stories

Valentine’s Day Dinner Recipes: कैंडल लाइट डिनर को बनाएं खास, ट्राई करें ये 5 वैलेंटाइन स्पेशल डिश
Valentine’s Day Cake: मुंह में मिठास, दिल में प्यार- पार्टनर के लिए घर पर बनाएं ये सिंपल केक डिजाइन