लड्डू गोपाल को लगाना है माखन-मिश्री का भोग, तो घर में रखी मलाई से 5 मिनट में निकालें मक्खन

Published : Aug 18, 2022, 08:28 AM ISTUpdated : Aug 18, 2022, 10:28 AM IST
लड्डू गोपाल को लगाना है माखन-मिश्री का भोग, तो घर में रखी मलाई से 5 मिनट में निकालें मक्खन

सार

यह तो हम सब जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री खाना कितना पसंद है। ऐसे में अगर आप घर पर माखन मिश्री बनाना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं इसका इजी तरीका।  

फूड डेस्क : 18 और 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार पंचांग के दोष के चलते यह त्योहार 2 दिन मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। उन्हें तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं और यह तो हम सब जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप यानी कि लड्डू गोपाल को माखन मिश्री खाना कितना पसंद था। वह अपनी मैया से छुप-छुप कर घर में रखा सारा माखन मिश्री खा जाते थे। ऐसे में उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाने का विशेष महत्व है। लेकिन इस बार बाजार से मक्खन खरीद के लाने की जगह क्यों ना घर पर ही मलाई से मक्खन निकाला जाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि 5 मिनट में कैसे आप बढ़िया मक्खन घर में ही (fresh butter at home) निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए-
250 ग्राम मलाई
बर्फ या ठंडा पानी
एक बड़ा कटोरा
मिक्सर या इलेक्ट्रिक हैंड मिक्सर या ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर
छलनी
लकड़ी का चम्मच या स्पैटुला
चीजक्लोथ या मलमल का कपड़ा

विधि
- अगर आप मक्खन बनाने के लिए मलाई इकट्ठा कर रहे हैं तो इसका मक्खन बनाने से पहले जमी हुई मलाई को फ्रीजर से निकाल कर बाहर रख दें। 

- 2 कप क्रीम में थोड़ा सा दही मिलाएं और क्रीम के 7 से 8 घंटे के लिए अलग रख दें। किण्वन के बाद, क्रीम गाढ़ी हो जाएगी और अच्छी तरह से सेट हो जाएगी।

- अब इसे ब्लेंडर में, या फूड प्रोसेसर में डालें और इसमें बर्फ का पानी डालकर धीरे-धीरे करके व्हिप करना शुरू करें। इसे तब तक जारी रखें जब तक आपको छाछ और गाढ़ा मक्खन अलग न हो जाए। 

- अब तैयार मक्खन को एक बाउल में निकाल लें। मक्खन के ऊपर आधा कप ठंडा बर्फीला पानी डाल दीजिए। इससे मक्खन जम जाएगा और सख्त हो जाएगा और साथ इकट्ठा हो जाएगा। इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें ताकि सारा छाछ इससे अलग हो जाए।

- अब तैयार मक्खन में मिश्री डालकर इसका भोग भगवान कृष्ण को लगाएं और व्रत खोलने के बाद आप भी इसका आनंद लें।
 

और पढ़ें: Janmashtami 2022: मथुरा में ऐसे बनाए जाते है पेड़े, मिलाया जाता है ये सुपर इंग्रीडिएंट

Janmashtami 2022: कौन-कौन था श्रीकृष्ण के परिवार में? जानें उनकी 16 हजार पत्नी, पुत्री और पुत्रों के बारें में

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ