ऐसे बनाएं राजस्थानी कढ़ी, इसका स्वाद सबके मन को भाएगा

Published : Feb 26, 2020, 10:34 AM IST
ऐसे बनाएं राजस्थानी कढ़ी,  इसका स्वाद सबके मन को भाएगा

सार

भारतीय व्यंजनों में कढ़ी काफी पंसद की जाती है। इसे हेल्थ के लिए भी बढ़िया माना गया है। अब कढ़ी विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। 

फूड डेस्क। भारतीय व्यंजनों में कढ़ी काफी पंसद की जाती है। इसे हेल्थ के लिए भी बढ़िया माना गया है। अब कढ़ी विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है। कढ़ी कई तरह से बनाई जाती है। आज हम आपको राजस्थानी कढ़ी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बहुत टेस्टी होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है।

आवश्यक सामग्री

- दो-तीन चम्मच बेसन
- एक कप दही
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच जीरा
- दो लौंग बारीक पिसी
- दो हरी मिर्च बारीक कटी
- एक प्याज बारीक कटा
- एक चम्मच देशी घी
- थोड़ी हींग
- दो साबुत लाल मिर्च 
- करी पत्ता

बनाने की विधि

पकौड़ा बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, प्याज और नमक ठीक से मिला कर गाढ़ा घोल तैयार करें। एक कड़ाही में तेल गर्म कर के पकौड़ों को सुनहरा होने तक तल लें। एक अलग बर्तन में दही, बेसन और पानी डाल कर घोल बना लें। अब एक पैन में तेल गर्म कर जीरा और लाल मिर्च डाल दें। इसमें करी पत्ता भी डाल दें। इसके बाद दही वाला घोल डाल कर चलाते रहें। कुछ देर में घोल गाढ़ा हो जाएगा। इसके बाद एक पैन में घी गर्म कर साबुत लाल मिर्च डाल दें और घोल में तड़का लगा दें। इसे ठीक से मिला दें। इसके बाद उसमें तले पकौड़े डाल कर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। अब कढ़ी तैयार है। इसे गरमागरम चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें। इसका लाजवाब स्वाद सबके मन को भा जाएगा। 
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर
कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें