गैस चूल्हा या इंडक्शन? जानें खाना बनाने के लिए कौन सा है ज्यादा बेस्ट

आजकल खाना पकाने के लिए महिलाएं गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन जैसे इलेक्ट्रिक आइटम का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन अक्सर लोगों का सवाल होता है कि इन दोनों में से ज्यादा सेफ और सुलभ कौन सा होता है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2022 7:27 AM IST

फूड डेस्क : खाना पकाने के लिए मार्केट में कई तरह के अप्लायंसेज मिलते हैं। वैसे तो घरों में सबसे ज्यादा गैस स्टोव का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन जिस तरह से एलपीजी के दाम बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए लोग दूसरी चीजों पर स्विच कर रहे हैं जैसे- इंडक्शन, माइक्रोवेव, ग्रिलर, टोस्टर आदि। ऐसे में लोगों का सवाल रहता है कि गैस के अलावा इंडक्शन पर खाना बनाना कितना सेफ है और दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है। तो चलिए आज आपकी इस समस्या को दूर करते और आपको बताते हैं कि गैस और इंडक्शन में से खाना बनाने के लिए कौन सा बेस्ट है और आप किस पर फटाफट और जल्दी खाना बना सकते हैं...

क्या होता है इंडक्शन 
इंडक्शन में बिजली पर चलने वाला एक उपकरण है। जिसमें स्टील चुंबकीय शक्ति का प्रयोग करके खाना बनाया जाता है। इसमें अलग-अलग टेंपरेचर होते हैं। आप कम या ज्यादा किसी भी टेंपरेचर में खाना बना सकते हैं। इंडक्शन के बर्तन भी थोड़े अलग आते हैं इस पर फ्लैट सतह वाले बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं गैस की बात की जाए तो स्टोव के ऊपर बर्नर लगे होते हैं। जिसमें आग के लिए एलपीजी या पीएनजी गैस का प्रयोग किया जाता है। इसके ऊपर आप कोई भी बर्तन रखकर खाना बना सकते हैं। 

Latest Videos

गैस चूल्हे के फायदे
1. गैस चूल्हे पर जब आप खाना बनाते हैं तो इससे बिजली की ज्यादा खपत नहीं होती और अगर बिजली नहीं होती तो भी आप इस पर खाना बना सकते हैं, जबकि इंडक्शन का इस्तेमाल करने के लिए आपको बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। घर में बिजली ना हो तो आप इंडक्शन पर खाना नहीं बना सकते है।

2. इंडक्शन पर खाना बनाने के दौरान आप इस पर रोटी को नहीं सेंक सकते हैं, जबकि भारतीय खाने का रोटी एक अहम हिस्सा है। गैस पर रोटी को आसानी से पकाया जा सकता है।

3. गैस पर खाना बनाने के लिए आपको किसी विशेष बर्तन की जरूरत नहीं होती है। आप इस पर एलुमिनियम, स्टील, लोहे किसी भी बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि इंडक्शन के लिए आपको स्टील के प्लेन सतह वाले बर्तन या इंडक्शन के लिए स्पेशल बनाए गए बर्तनों का इस्तेमाल करना होता है।

4. गैस स्टोव की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसमें दो, तीन, या चार बर्नर लगे होते हैं। यानी कि आप एक साथ कई चीजें पका सकते हैं, जबकि इंडक्शन में एक समय पर एक ही चीज को पकाया जा सकता है।

इंडक्शन के फायदे
1. इंडक्शन की खासियत यह है कि इसमें खाना जल्दी बन जाता है और इसमें आपको टेंपरेचर को कंट्रोल करने के ऑप्शन भी दिए जाते हैं, जबकि गैस में पर खाना बनाने में समय लगता है।

2. इंडक्शन का इस्तेमाल आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते हैं, जबकि गैस चूल्हे आपने अगर एक जगह फिक्स कर दिया है तो आप उसी जगह खड़े होकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इंडक्शन को उठा कर आप नीचे रख सकते हैं या ऊपर खड़े होकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ट्रैवलिंग के दौरान भी ले जाया सकता है।

3. कई बार एलपीजी लीकेज होने के चलते गैस स्टोव में आग लगने का खतरा होता है, जबकि इंडक्शन में इस प्रकार का कोई खतरा नहीं होता कि आग पकड़ी जा सकते। 

4. इंडक्शन को साफ करना काफी आसान है। ये काफी हल्का होता है। आप एक साफ कपड़े से इसे झटपट साफ कर सकते हैं।

5. इंडक्शन में ऑटो स्विच ऑफ की सुविधा होती है जो खाने को जलने से बचाता है। आप टाइम सेट कर दें। इससे वह ऑटोमेटक बंद हो जाता है।

और पढ़ें: भाई वाह! इस रेस्टोरेंट में लोगों अंगूर खिलाने की मिल रही नौकरी, सैलरी के साथ फ्री में मिलेगा खाना और दारू भी

फेस्टिव सीजन में अनाप-शनाप खाकर हो गई है तबीयत खराब तो इस तरह शरीर को करें डिटॉक्स

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma