
फूड डेस्क: भारत में कई राज्यों में पोहा एक फेमस ब्रेकफास्ट डिश है। यह खाने में बहुत लाइट होता है और झटपट से बन भी जाता है। इसे अमूमन प्याज, आलू, मूंगफली और ठंड के दिनों में मटर के साथ बनाया जाता है और भुजिया सेव के साथ सर्व किया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने पोहे (flat rice) की खीर खाई है? आप सोच रहे होंगे कि पोहे की खीर भला कैसे बन सकती है? तो आपको बता दें कि पोहे की खीर ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि झटपट बन भी जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पोहे की खीर (poha ki kheer) बनाने की रेसिपी, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
पोहा ½ कप
दूध 1 1/2 कप
घी 1 बड़ा चम्मच
किशमिश 6-7
काजू 6-7
चीनी कप
हरी इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
विधि
- इंस्टेंट पोहे की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, किशमिश और काजू डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसे साइड में रख दें।
- फिर उसी पैन में पोहा डालें और दो से तीन मिनट तक भूनें। दूध डालें और लगातार चलाते हुए 10 मिनट या पोहा के पक जाने तक पका लें।
- मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से चीनी के पूरी तरह घुलने तक पकाएं। (आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए खीर पक जानें के बाद गैस बंद कर उसमें 1 कप गुड़ डालें और इसके घुलने तक मिक्स कर लें।)
- तैयार पोहे की खीर में आखिर में इलायची पाउडर, भुनी हुई किशमिश और काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गरमागरम परोसें। आप चाहें तो इसे ठंडा करके भी खा सकते हैं।
पोहे की खीर में मौजूद पोषक तत्व
कैलोरी : 835 किलो कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट : 124.5 ग्राम
प्रोटीन : 15 ग्राम
वसा : 30.9 ग्राम
अन्य : आयरन- 14.5mg
ये भी पढ़ें- pizza week:ये है दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा, चिल्ली फ्लैक्स की जगह डाला जाता है सोना, इंग्लैंड से आता है पनीर
Kitchen Tips: बैंगन से लेकर ब्रेड तक 'जहर' हो सकती है फ्रिज में रखीं ये 8 चीजें, आज ही करें दें बाहर
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.