- Home
- Lifestyle
- Food
- Kitchen Tips: बैंगन से लेकर ब्रेड तक 'जहर' हो सकती है फ्रिज में रखीं ये 8 चीजें, आज ही करें दें बाहर
Kitchen Tips: बैंगन से लेकर ब्रेड तक 'जहर' हो सकती है फ्रिज में रखीं ये 8 चीजें, आज ही करें दें बाहर
फूड डेस्क : पुराने जमाने में जब घरों में फ्रिज (fridge) नहीं होता था, तो लोग सारी चीजों को रूम टेंपरेचर पर बाहर ही रखते थे और यह चीजें जल्दी खराब भी नहीं होती थी। लेकिन जब से टेक्नोलॉजी ने हमें रेफ्रिजरेटर दिया है हम लगभग सारी चीजें फ्रिज में रख देते हैं। कोई भी फल हो, सब्जी हो या कोई भी मसाले या सॉस की बोतल, हम सभी चीजें फ्रिज (Refrigerator) में रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से ना सिर्फ इनका स्वाद खराब होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी हानिकारक हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी 8 चीजों के नाम बताते हैं जो आपको कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए...
/ Updated: Jan 07 2022, 06:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
ठंडे तापमान का कई चीजें सूख जाती है। ब्रेड एक ऐसा भोजन है जो फ्रिज में रखने पर सूखा और बासा हो जाता है। यदि ठंडे वातावरण में बहुत देर तक इसे रखे तो, ब्रेड रबड़ जैसी हो जाती है और इसे चबाने में भी दिक्कत होती है।
कॉफी को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए एक सूखे, ठंडे क्षेत्र की आवश्यकता होती है। फ्रिज का तापमान सामान्य रूप से बहुत ठंडा होता है और कई बार पानी की बूंदे भी इसमें गिरने लगती है। ऐसे में कॉफी को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा एक एयर टाइट कंटेनर में गर्मी, नमी और प्रकाश से दूर रखा जाना चाहिए।
बैंगन ऐसी सब्जी हैं जो तापमान के प्रति संवेदनशील होती हैं और इसे रेफ्रिजरेटर में लंबे समय तक रखने से ये वास्तव में हानिकारक हो सकता है। 50 डिग्री फारेनहाइट (10 डिग्री सेल्सियस) से नीचे बैंगन के बनावट के साथ-साथ स्वाद को भी नुकसान पहुंचा सकता है। बैंगन को कमरे के तापमान पर और अन्य फलों और सब्जियों से दूर रखना चाहिए।
शहद को फ्रिज में रखने से यह क्रिस्टलाइज हो सकता है या बहुत गाढ़ा हो जाता है, इसलिए इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। शहद एक ऐसा पदार्थ है जिसमें प्राकृतिक रूप से खुद को संरक्षित करने की क्षमता होती है और यह अनिश्चित समय के लिए कमरे के तापमान पर फ्रेश रह सकता है।
ज्यादार केचप की बोतलें आपको खोलने के बाद हम इसे सीधे रेफ्रिजरेट में रख देते हैं। लेकिन केचप में आमतौर पर पर्याप्त संरक्षक होते हैं जो इसे बिना रेफ्रिजरेशन के खराब होने से बचाते हैं। कई रेस्तरां लंबे समय तक टेबल पर केचप की बोतलें रखी रहती है, लेकिन ये खराब नहीं होती है।
खट्टे फल एसिटिक होते हैं और बहुत ठंडे तापमान से खराब हो सकते हैं। संतरे-नींबू जैसे फल फ्रिज में रखने पर इनकी त्वचा बेजान और धब्बेदार भी हो सकती है। चूंकि संतरे में इतनी मोटी, सख्त त्वचा होती है, इसलिए वे गर्म वातावरण में भी फ्रेश रहते हैं।
अक्सर लोगों के फ्रिज में हमने ढेर सारी आचार की बोतलें रखी देखी होगी। शायद आप भी ऐसा ही करते होंगे? लेकिन वास्तव में इसे रेफ्रिजरेट करने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि इसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है, जो इसे नेचुरल संरक्षक बनाती है।
अधिकांश प्रकार के फल जैसे- केला, सेब, नाशपाती आदि फ्रिज से बाहर रखने पर बेहतर होते हैं। रेफ्रिजरेशन की तुलना में गर्म तापमान पर रखे जाने पर इसका स्वाद और बनावट बेहतर बनी रहेगी। कमरे के तापमान पर रखे जाने पर सेब आमतौर पर 1 या 2 सप्ताह तक चल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: गुणों का खजाना है छोटी छड़ी सी दिखने वाली मुलेठी, इस्तेमाल से पहले जान लें जरूरी बातें
Kitchen Tips: अब कद्दू को देख कोई नहीं बनाएगा मुंह, इस तरह बनाएं इससे यम्मी एंड टेस्टी डिश