पनीर की सब्जी खाने के लिए बाजार में नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे, घर में ऐसे बनाएं Flavored Paneer

Published : Jan 16, 2022, 02:37 PM IST
पनीर की सब्जी खाने के लिए बाजार में नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे, घर में ऐसे बनाएं  Flavored Paneer

सार

घर में फ्लेवर्ड पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क यानी कि मलाई वाला दूध को किसी मोटे तले वाले बर्तन में लें और इसे मीडियम आंच पर उबलने रख दें। 

फूड डेस्क. खाने में  जब भी हम पनीर (Paneer) का नाम सुनते हैं तो भूख और दोगुनी हो जाती है। बाजार में कई तरह के पनीर मिलते हैं। मिलावट के कारण पनीर का स्वाद भी बिगड़ जाता है। फ्लेवर्ड पनीर (Flavored Paneer) में मसाले मिलाएं जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है, लेकिन अब अगर आपको इस तरह का मासलेदार पनीर खाना है, तो  1 लीटर दूध से इसे आप अपने घर में ही बना सकते हैं। आइए बताते हैं घर में कैसे बनाए फ्लेवर पनीर।

इसे बनाने के लिए कौन-कौन से सामान चाहिए 
1 लीटर दूध
2-3 टेबल स्पून नीबू का रस
अपनी पसंद का फ्लेवर (1 टीस्पून चिली फ्लेक्स, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर और कटा हरा धनिया) 
 

घर में फ्लेवर्ड पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क यानी कि मलाई वाला दूध को किसी मोटे तले वाले बर्तन में लें और इसे मीडियम आंच पर उबलने रख दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये उफनकर गिरे न। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसे धीरे करें दें। अब नींबू के रस में थोड़ा-सा पानी मिलाकर पतला कर लें और इसे धीरे-धीरे दूध में मिलाएं। आप देखेंगे की दूध फटने लगा है। इस समय अपनी पसंद के फ्लेवर डालें और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। ऐसा करने से फ्लेवर पनीर के अंदर तक चला जाएगा। जब पानी और पनीर एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

हमने यहां चिली फ्लेक्स, हल्दी पाउडर और हरा धनिया का फ्लेवर दिया। अगर आप चाहें तो पनीर में पलाक का पेस्ट डालकर पालक वाला हेल्दी पनीर या अदरक-लहसुन या अपनी पसंद के मसाले डालकर कोई भी फेलवर का पनीर भी बना सकते हैं। अब एक सूती और पतले कपड़े को एक बॉउल और फिर छननी के ऊपर फैलाकर रखें। फिर इसमें फटा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह छान लें और पूरा पानी निथार के कपड़े को टाइट बांधकर इसके ऊपर को हैवी चीज को रख दें। 

आधे घंटे के बाद आप देखेंगे पनीर पूरी तरह से सेट हो चुका है। अब इसे चौकोर या अपने पसंद के आकार में काटकट इसे सब्जी में यूज करें या फिर पनीर टिक्का बनाएं। इससे आपके खाने में एक एक्स्ट्रा फ्लेवर आएगा। आप पनीर को पानी में डुबोकर लगभग 1 सप्ताह के लिए रेफ्रिजरेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें क्यूब्स में कट कर लगभग 3 महीने तक फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं। बस बनाने से पहले इसे 2-3 घंटे पहले बाहर निकाल लें।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: क्या आपके दूध में हो रही है मिलावट? इस तरह लगाएं केमिकल समेत पानी की 1 बूंद का भी पता

Covid 19 में बच्चों की मेंटल हेल्थ हो रही कमजोर, इन सुपर फूड्स से इन्हें करें एक्टिव

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Moong Dal Halwa Tips: न चिपकेगा, न कच्चा लगेगा! मूंग दाल हलवा बनाने की 4 सीक्रेट ट्रिक्स
स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी