Kitchen Tips: क्या कभी आपने खाएं है पूरी के लड्डू? ठंड में गजब की फायदा करती है ये डिश

Published : Dec 28, 2021, 05:30 AM IST
Kitchen Tips: क्या कभी आपने खाएं है पूरी के लड्डू? ठंड में गजब की फायदा करती है ये डिश

सार

आजतक आपने पूरियां तो आपने खूब खाई होंगी, पर क्या कभी पूरी के लड्डू खाएं हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं इसकी रेसिपी  

फूड डेस्क : रोटी, पूरी, पराठे भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है। इनके बिना कोई भी मील पूरी नहीं होती है। आलू की सब्जी और अचार के साथ तो पूरी लाजवाब लगती है। इसका कॉन्बिनेशन लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन क्या कभी आपने पूरी की लड्डू खाए हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि पूरी के लड्डू कैसे बनते होंगे? तो आपको बता दें कि पूरी के लड्डू मैदे की पूरी बनाकर ही बनाए जाते हैं। तो अगर आप भी मीठे में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आज ही बनाएं पूरी के लड्डू। इसे खुद भी खाएं और अपने घर वालों को भी खिलाएं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 
2 कप मैदा
एक कप पिसी चीनी
एक बड़ा चम्मच सूजी
एक कप घी
2 बड़े चम्मच काजू, कटे हुए
2 बड़े चम्मच बादाम, कटे हुए
एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर

विधि
- पूरी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और सूजी को एक छन्नी से छान लें। फिर इसे एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें बड़ा चम्मच घी और पानी मिलाकर आटा गूथ लें। (याद रखें कि हमें इसका आटा सख्त गूथना है क्योंकि पूरी के लिए आटा कड़क ही होता है सॉफ्ट आटे से पूरिया ढंग से नहीं बनती है।)

- गूथे हुए आटे को 10 मिनट तक रखने के बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़े और पूरी के साइज का बेल कर इसे डीप फ्राई करें। इस तलने के लिए तेल की जगह घी का इस्तेमाल करें।

- जब सारी पूरियां अच्छे से गोल्डन ब्राउन सिक जाएं, तो उन्हें ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें। फिर इसे एक मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीस लें। (याद रखें कि हमें इसका बारिक पाउडर बनाना है।)

- पूरी के पाउडर को एक बड़े बाउल में निकाल लें। अब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर, कटे हुए काजू-बादाम मिला लें और बचा हुआ घी भी इसमें डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।

- अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें और इसके ऊपर एक किशमिश का दाना लगा दें। तैयार है पूरी से झटपट बने हेल्दी एंड टेस्टी लड्डू, इसे आप किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर 15 दिनों तक फ्रेश रख सकते हैं।

- अगर आप मैदा खाना अवॉइड करना चाहते हैं तो आप मैदे की जगह आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यह लड्डू और ज्यादा हेल्दी बनेंगे। आटे और सूजी के लड्डू बनाने के लिए भी हमें यही प्रोसेस अपनानी है।

ये भी पढ़ें- Kitchen Tips: मैदे की अनहेल्दी मिठाई छोड़कर आज ही ट्राई करें मल्टीग्रेन नानखटाई, ओवन की जगह करें कुकर का यूज

Chirstmas 2021: क्रिसमस पार्टी के बाद बच गया है ढेर सारा केक, तो इस तरह इससे बनाएं शानदार कुकीज

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका