Lost Recipe of yaji: कश्मीर में हर घर में बनाई जाती थी ये खास डिश, आप भी करें ट्राई

Published : Jun 03, 2022, 04:01 PM IST
Lost Recipe of yaji: कश्मीर में हर घर में बनाई जाती थी ये खास डिश, आप भी करें ट्राई

सार

Lost recipes of Kashmiri pandit: कश्मीरी पंडितों का खाना आम पंडितों से बेहद अलग होता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कश्मीरी पंडितों की उस लॉस्ट रेसिपी के बारे में जो कश्मीर के लगभग हर घर में बनाई जाती थी।  

फूड डेस्क : फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में हमने कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर देखा। जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। कुछ इसी तरह से इन दिनों में जिस तरह से कश्मीर में हिंदुओं की टारगेट किलिंग की जा रही है इस बात से डरते हुए एक बार फिर कश्मीरी हिंदू पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। कश्मीरी हिंदुओं के पलायन की खबर कोई नई नहीं है। 90 के दशक में भी इस तरह से ही कश्मीरी पंडितों को रातों-रात अपने खूबसूरत घरों को छोड़कर भागना पड़ा था और देश के अलग-अलग कोनों में जाकर बसना पड़ा था। इसके चलते उनकी धरोहर उनसे छीन ली गई। कुछ इसी तरह से कश्मीरी पंडित लोग जो अपने खाने के लिए बहुत मशहूर हुआ करते थे उनकी फेमस डिशेज गुमनाम हो गई है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कश्मीरी पंडितों की उस खास जिसके बारे में जो चाय के साथ अक्सर खाई जाती थी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 किलो चावल का आटा 
1 छोटा चम्मच नमक 
1/2 कप पिसा हुआ अखरोट 
1 चम्मच जीरा 
1 छोटा चम्मच अजवाइन 
तेल तलने के लिए

विधि
- कश्मीरी याजि बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को पानी से धोकर साफ कर लें। फिर इसे नमक के पानी में उबाल लें और साइड रख दें।

- इसके साथ ही चावल के आटे को एक बाउल में निकाल लें। इसमें जीरा, अजवाइन और अखरोट का मिश्रण डालें।

- इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक नरम आटा गूथ लीजिए और इसे 5-10 मिनट के लिए ढ़ककर रख दें।

- तैयार आटे को छोटी छोटी लोइयां काट लीजिए। एक लोई को हथेली पर घुमाते हुए कप या कटोरी के आकार दे दें। इसी तरीके से सभी लोइयों से कप के जैसे याजि तैयार कर लें।

- दूसरी ओर एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए। तेल गरम होने पर एक बार में दो या तीन टुकड़े याजि के डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।

- कश्मीरी की फेमस याजि बनकर तैयार है। इसे आप चाय के साथ परोसिए और कश्मीर पंडितों की इस लॉस्ट रेसिपी का लुत्फ उठाए।

ये भी देखें : कश्मीर टारगेट किलिंग : 26 दिन में 8 लोगों की जान ले चुके आतंकी, हत्याओं के पीछे ये आतंकी संगठन

क्या कश्मीर घाटी में लौट रहा 90 वाला दौर, सिर्फ मई में आतंकियों ने ले ली इन मासूमों की जान

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी