
फूड डेस्क : मकर संक्रांति (makar sankranti 2021) के पर्व का हमारे देश में बहुत विशेष महत्व है। हर साल 14 जनवरी को ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन घरों में तिल (sesame) गुड़ से कई मिठाइयां बनाई जा रही हैं। लेकिन इस बार रेगुलर तिल-गुड़ के लड्डू छोड़ आप कुछ अलग भी ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, चॉकलेट फ्लेवर के तिल्ली के लड्डू (Til Chocolate laddu), जो बच्चों से लेकर बड़े तक को खूब पसंद आते हैं। ये बनाने में भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
सफेद तिल कप
डार्क चॉकलेट 1 कप
½ कप सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ
1/4 चना भुना हुआ कप
1/4 कप मूंगफली
½ कप गुड़ कद्दूकस किया हुआ
1 बड़ा चम्मच घी
हरी इलायची पाउडर एक चुटकी
विधि
- चॉकलेट-तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में तिल को 2-3 मिनिट तक सूखा भून लें। अब इसमें भुनी हुई चना दाल और मूंगफली डालें और 2-3 मिनट के लिए और भूनें। इस मिश्रण को ठंडा करें, मिक्सर जार में डालें और दरदरा पीस लें।
- अब उसी नॉन स्टिक पैन में गुड़ पिघला लें। फिर इसमें घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं और आंच बंद कर दें। (याद रहे कि गुड़ को पिघलाते हुए इसे लगातार चलाते रहे, नहीं तो ये जल सकता है।)
- गुड़ वाले मिश्रण में तिल के पिसे हुए मिश्रण के साथ ही कसा हुआ नारियल, हरी इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें चॉकलेट पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे बराबर भागों में बांटकर लड्डू बना लें। आप चाहें तो इसे किसी ट्रे में जमाकर इसकी चॉकलेट बाइट्स भी बना सकते हैं। इन्हें सर्विंग प्लेट पर रखें और सभी को परोसें।
ये भी पढ़ें- Makar Sankranti पर कहीं खाई जाती है खिचड़ी, तो लगता है दही-चूड़ा का भोग, वजह जान आप बनाने को हो जाएंगे तैयार
Makar Sankranti 2022: तिल-गुड़ छोड़ इस बार ट्राई करें ये 7 स्पेशल लड्डू, ठंड में करते है कमाल
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.