Buttermilk Recipe: इस तरह इस्तेमाल कर बनाएं स्वादिष्ट पकवान

Published : Oct 26, 2021, 11:50 PM IST
Buttermilk Recipe: इस तरह इस्तेमाल कर बनाएं स्वादिष्ट पकवान

सार

अगर आप घर में रखे दो-चार दिन पुराने छाछ फेंक देते हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें। आप चाहें तो इसका इस्तेमाल अन्य पकवानों में कर सकते हैं, जानें कैसे- ताकि आप भी बना सके अच्छे पकवान

नई दिल्ली। गर्मियों में छाछ पीना हर किसी को काफी पसंद होता है। लोग खाना खाने के समय या फिर गर्मी से बचने के लिए इसका सेवन करते हैं। इसको कुछ लोग अपनी डाइट में भी शामिल करते हैं। क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट दोनों ही कम मात्रा में होते हैं। लेकिन आप कई बार दो से तीन दिन पुराने छाछ को फेंक देते हैं। मगर आपको ये करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि, किस तरह से आप इससे अलग-अलग पकवान बना सकते हैं।

क्रीमी सलाद

कुछ दिन अगर आप छाछ को रखते हैं तो वो गाढ़ा हो जाता है, जिसका इस्तेमाल आप सलाद की गार्निश के लिए कर सकते हैं। सबसे पहले आप छाछ को सलाद में मिक्स करें उसके बाद ऊपर से धनिया पत्ती डाले, काली मिर्च पाउडर, स्वादनुसार नमक डालकर इसे मिक्स करें। जिसके बाद ये हो जाएगा खाने के लिए रेडी।

स्मूदी बनाएं

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो वेट कम करने के लिए स्मूदी का सेवन करते हैं। कुछ लोग इसे नाश्ते में पीना पसंद करते हैं। लेकिन आप इसे कैसे बनाते हैं वो हम आपको बताते हैं। आप इसे दही के अलावा छाछ से भी बना सकते हैं। आपको इसे सारे फलों के साथ मिक्स करना होगा। उसके बाद आप इसमें अपने स्वादनुसार, नमक या गुड़ डालकर पी सकते हैं।

सूप के लिए छाछ का करें इस्तेमाल

अगर आप सूप पीने के शौकीन हैं तो आप इसके लिए छाछ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आपको मक्के के आटे के साथ छाछ मिक्स कर उसे पकान होगा। 10 से 15 मिनट पकने के बाद आपका सूप बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें आप जीरा हिंग का छौंका लगाकर पी सकते हैं।

मैश्ड पोटेटोज

आलू को पूरी तरह से मैश कर आप इसमें दूध की जगह छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके बाद ये मठे के आलू बन जाएगे। आप चाहे तो इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

ग्रेवी के लिए छाछ का इस्तेमाल

आप ग्रेवी को गाढ़ा करना चाहते हैं, तो भी आप छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोग ऐसा जरूर करते हैं। खासकर वो लोग जो नॉन वेज खाना पसंद करते हैं। इससे ग्रेवी गाढ़ी भी हो जाती है और खाने में टेस्टी भी लगती है।
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सस्ते भी और मजबूत भी ! ₹300 से कम में आने वाले स्टील रैक से बढ़ाएं किचन की शान
सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट-स्टाइल Cheesy Cabbage Bake, हर कोई पूछेगा रेसिपी