सर्दियों में बनाएं ब्रोकली सूप, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

Published : Dec 12, 2019, 10:45 AM IST
सर्दियों में बनाएं ब्रोकली सूप, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

सार

सूप चाहे किसी चीज का हो, फायदेमंद होता है। सूप पीने से खाने की रुचि भी बढ़ जाती है। अक्सर लोग कई तरह की सब्जियों का सूप बना कर पीते हैं। ब्रोकली को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।   

फूड डेस्क। सूप चाहे किसी चीज का हो, फायदेमंद होता है। सूप पीने से खाने की रुचि भी बढ़ जाती है। अक्सर लोग कई तरह की सब्जियों का सूप बना कर पीते हैं। ब्रोकली को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। ब्रोकली का सूप इम्यूनिटी को बढ़ाने वाला होता है। सर्दियों में ब्रोकली का गरमागरम सूप पीने का अपना खास ही मजा है। जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
- एक बारीक कटा प्याज
- एक बड़ा आलू
- लहसुन की कुछ कलियां बारीक कटी हुईं
- चार कप पानी
- एक कप ब्रोकली के बारीक कटे टुकड़े
- दो कप उबली हरी मटर
- 25 ग्राम मक्खन
- दो मल्टीग्रेन ब्रेड की स्लाइस


बनाने की विधि

- पैन में ऑलिव ऑयल डाल कर गर्म करें।
- जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें प्याज, आलू के टुकड़े और लहसुन डाल कर पांच मिनट तक चलाएं। 
- इसके बाद पानी डालें। 
- ब्रोकली और उबली हरी मटर डाल कर 10 मिनट तक चलाएं। 
- इसके बाद गैस पर से उतार लें और ठंडा होने दें।
- ब्रेड स्लाइस के टुकड़े कर फ्राई कर लें और सूप में मिला दें। 

यह सूप एक बार पीने के बाद बार-बार पीना चाहेंगे। सर्दियों में बच्चों को जरूर यह सूप पिलाएं।   
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी