कभी ब्रेकफास्ट में बनाएं गुजराती थेपला, इसका स्वाद दिल को भा जाएगा

Published : Feb 10, 2020, 11:48 AM IST
कभी ब्रेकफास्ट में बनाएं गुजराती थेपला, इसका स्वाद दिल को भा जाएगा

सार

सुबह के नाश्ते में रोज एक जैसी चीजें खाकर लोग तंग हो जाते हैं। चेंज के लिए आप चाहें तो गुजराती थेपला बना सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है। 

फू़ड डेस्क। सुबह के नाश्ते में रोज एक जैसी चीजें खाकर लोग तंग हो जाते हैं। चेंज के लिए आप चाहें तो गुजराती थेपला बना सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है। यह गुजरात का फेमस व्यंजन है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। जानते हैं इसकी रेसिपी। 

आवश्यक सामग्री

- जरूरत के मुताबिक गेहूं का आटा
- दो बड़ा चम्मच बेसन
- आधा कप मेथी
- दो-तीन हरी मिर्च बारीक कटी
- थोड़ा हरा धनिया बारीक कटा
- दो चम्मच भुना तिल
- दो चम्मच मोटा पिसा धनिया
- आधा चम्मच जीरा पाउडर
- थोड़ी हींग
- थोड़ा पिसा अदरक
- आधा चम्मच चीनी
- दो चम्मच तेल
- नमक स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

गुजराती थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। उसमें बेसन, मेथी, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना तिल, पिसा धनिया, जीरा पाउडर, हींग, अदरक और चीनी ठीक से मिला दें और पानी डाल कर इसे गूंथ लें। इसे आधा घंटा के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसकी लोइयां बना लें और तवे पर घी या तेल डाल कर पराठे की तरह सेंक लें। चाहें तो इन्हें थोड़ा कुरकुरा भी बना सकते हैं। अब थेपले तैयार हैं। इन्हें गरमागरम हरी मिर्च, अचार या दही के साथ परोसें। इसका स्वाद दिल को भा जाएगा। एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा। 

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर