
फूड डेस्क. 9 दिन चलने वाले महापर्व नवरात्रि (Navratri) में लोग नॉनवेज और प्याज-लहसुन का सेवन करना बंद कर देते हैं। नवरात्रि में उपवास उन लोगों के लिए भी चुनौती भरा हो सकता है जो वेट लॉस डाइट पर रहते हैं, क्योंकि इस दौरान प्रोटीन फूड्स की कमी होती है। लेकिन हम आपको 8 ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं जिसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलती है और व्रत के दौरान आपकों अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
1. डेयरी प्रोडक्ट में दूध प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए अपने डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। इसे अलावा दही में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप उपवास में हैं तो एनर्जी के लिए दूध, दही का सेवन जरूर करें। रात में सोते वक्त एक गिलास दूध जरूर लें। दोपहर में एक बाउल दही भी लेना चाहिए।
2. पनीर भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। उपवास के दौरान प्रोटीन के लिए डाइट में पनीर को भी रखें। पनीर आप कच्चा भी खा सकते हैं या फिर इसकी भुर्जी बनाकर खा सकते हैं। बताया जाता है कि 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
3. कट्टू का आटा भी प्रोटीन से भरपूर होता है। आप इसका हलवा बनाकर खा सकते हैं। या फिर रोटी बनाकर।
4. नट्स यानी ड्राई फ्रूट्स में भी प्रोटीन पाया जाता है। बादाम, अखरोट को आप अपने स्नैक में शामिल कर सकते हैं।इसके अलावा कद्दू के बीच और अलसी भी ले सकते हैं। मखाना भी स्नैक में शामिल करें। 100 ग्राम मखाना में 9.7 ग्राम प्रोटीन होता है।
5.पीनट बटर भी व्रत के दौरान खा सकते हैं। अनसॉल्टेड पीनट बटर व्रत के दौरान ले सकते हैं। यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम पीनट बटर में 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसे आप ऐसे भी खा सकते हैं या फिर दूध में मिक्स करके भी।
6. प्रोटीन वाले लड्डू को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें घी, बादाम,ऐमारैंथ मिलाकर बनाए। इसके खाने से कमजोरी नहीं होती है।
7.दाल भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। अगर आप व्रत के दौरान एक टाइम सात्विक भोजन करते हैं तो इसमें दाल को भी शामिल कर सकते हैं।
8.आलू भी प्रोटीन युक्त होता है। हालांकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसे भी आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन मात्रा का ख्याल रखना चाहिए।
और पढ़ें:
Navratri 2022: इस ट्रिक से रखें नवरात्रि का व्रत, घटेगा वजन और सेहत भी होगी दुरुस्त
Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में इन 6 नियमों का करें पालन, एक काम तो भूल कर भी ना करें
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.