
फूड डेस्क। वैसे तो मिस्सी रोटी देश के कई हिस्सों में बनाई-खाई जाती है, पर कहा जाता है कि यह राजस्थान का खास भोजन है। मिस्सी रोटी का प्रचलन राजस्थान से ही हर जगह हुआ है। अलग-अलग जगहों पर कई तरह से मिस्सी रोटी बनाई जाती है, लेकिन राजस्थानी मिस्सी रोटी का स्वाद कुछ खास ही होता है। आज जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- करीब 300 ग्राम बेसन
- 100 ग्राम आटा
- एक-चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच जीरा
- थोड़ी हींग
- आधा चम्मच हल्दी
- थोड़ा धनिया का पत्ता
- एक चम्मच शुद्ध देशी घी
- नमक स्वाद के अनुसार
बनाने की विधि
बेसन में आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हींग, हरा धनिया पत्ता और घी को मिला कर गुनगुने पानी में गूंथ लें। इसके बाद उसका लोई बना लें और सामान्य रोटी की तर बेल कर सेंक लें। इसे थोड़ा ज्यादा सेंकना चाहिए, ताकि हल्का कुरकुरा हो जाए। इसके बाद देशी घी या मक्खन चुपड़ कर छोले, दही या किसी भी मनपसंद सब्जी के साथ गरमागरम परोसें। मिस्सी रोटी आसानी से पचने वाली होती है और सामान्य रोटी की तुलना में कहीं ज्यादा पौष्टिक भी होती है। एक बार इसका स्वाद चखने के बाद बार-बार खाने को मन करेगा। अब तो हर तरह के समारोहों और पार्टी में भी मिस्सी रोटी परोसी जाती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.