
फूड डेस्क। आपने लौकी और कुछ दूसरी सब्जियों का रायता जरूर खाया होगा। रायता खाने का स्वाद बढ़ाता है। पालक का रायता भी काफी बढ़िया होता है। पालक में आयरन काफी होता है। इसके अलावा, इसमें दूसरे पोषक तत्व भी होते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और रोगों से बचाव होता है। अक्सर लोग आलू के साथ पालक की सब्जी बनाते हैं। इसका साग भी लोग काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको पालक का रायता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
आवश्यक सामग्री
- दो कप दही
- दो कप बारीक कटा पालक
- एक-चौथाई चम्मच लाल मिर्च
- आधा चम्मच जीरा पाउडर
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच राई
- करी पत्ता
- एक चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाल दें। फिर पालक डाल कर 4-5 मिनट तक आंच पर रहने दें। इसके बाद इसे गैस पर से उतार लें। एक बर्तन में दही, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक को मिला लें। एक फ्राई पैन में तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा और करी पत्ता को फ्राई कर लें। इसे दही में मिला दें। पालक को भी दही में अच्छी तरह मिला दें। अब आपका पालक का रायता तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ परोसें। इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.