अनार दाने की चटनी का जायका होता है सबसे अलग, बनाना है बेहद आसान

Published : Feb 06, 2020, 10:31 AM IST
अनार दाने की चटनी का जायका होता है सबसे अलग, बनाना है बेहद आसान

सार

हम लोग कई तरह की चटनी बनाते हैं। अनार के दाने की चटनी कम ही लोग बनाते हैं, लेकिन यह काफी टेस्टी होती है। इसे तैयार करना भी बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय नहीं लगता।

फूड डेस्क। हम लोग कई तरह की चटनी बनाते हैं। धनिया के हरे पत्तों की चटनी से लेकर टमाटर और इमली की चटनी का प्रचलन काफी है। अक्सर हम समोसे, कचौरी, पकौड़े जैसे व्यंजनों को चटनी के साथ खाते हैं। अनार के दाने की चटनी कम ही लोग बनाते हैं, लेकिन यह काफी टेस्टी होती है। इसे तैयार करना भी बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय नहीं लगता। आज हम बताने जा रहे हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- दो कप अनार का जूस
- एक-चौथाई कप चीनी
- दो बड़े चम्मच अनार के दाने
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच दालचीनी पाउडर
- आधा चम्मच जीरा पाउडर
- नमक स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

अनार दाने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में अनार के जूस में चीनी मिला कर उबालें। जब वह गाढ़ा होकर आधा जाए तो उसमें दालचीनी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला कर दो-तीन मिनट तक और पकने दें। इसके बाद उसमें अनार के दाने मिला दें और गैस पर से उतार लें। अब चटनी तैयार है। इसे ठंडा होने दें और किसी जार में रख दें। इसे फ्रिज में कुछ दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस चटनी का स्वाद समोसा, कचैड़ी, पकौड़े या किसी भी चीज के साथ लिया जा सकता है। एक बार जिसने इस चटनी का टेस्ट ले लिया, वह बार-बार इसे खाना चाहेगा।   
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर