
फ़ूड डेस्क: मार्केट में या ऑनलाइन जहां भी सर्च कर लें, आपको प्रोटीन पाउडर की कई वैरायटी मिल जाएगी। ये प्रोटीन पाउडर जहां काफी महंगे होते हैं, वहीं इनकी गुणवत्ता पर भी संशय रहता है। कई बार व्हे प्रोटीन बताकर नकली माल थमा दिया होता है। ये शरीर को अंदर से मजबूती देने की जगह नुकसान ही पहुँचाने लगती है। ऐसे में आज हम आपको देसी प्रोटीन शेक बनाना सीखा रहे हैं। ये काफी फायदेमंद होता है और महंगा तो बिलकुल भी नहीं।
पनीर के छेने के पानी से होता है तैयार
आप घर पर पनीर बनाती ही होंगी। इसे बनाने के बाद जो पानी बचता है वो व्हे प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है। साथ ही इस पानी के कई फायदे होते हैं। अगर इससे ड्रिंक बनाई जाए तो ये महंगे प्रोटीन पाउडर को भी फेल कर देगा। इसे बनाना काफी आसान है। इसमें कुछ मसाले मिलाकर इसके टेस्ट को बढ़ाया भी जा सकता है।
ऐसे बनाएं देसी प्रोटीन शेक
तो घर पर इस सस्ते जुगाड़ू प्रोटीन शेक को बनाने के लिए आपको चाहिए...
2 ग्लास छेना(पनीर) का पानी
1 &1/2 टेबल स्पून कटी धनिया पत्ती
10-12 पुदीना के पत्ते
1 हरी मिर्च (जरूरी नही है)
1/2 टी स्पून भुना जीरा पाउडर
1/2 टी स्पून जल जीरा पाउडर
1 टी स्पून चाट मसाला
स्वादानुसार काला नमक
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध लें। इसे उबाल लें। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें नींबू डालकर उससे छेना बना लें। अब छेना को अलग कर लें और पानी को अलग।
-पानी को दुबारा से छान लें। जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो एक बार फिर इसे अच्छे से छान लें।
-दूसरी तरफ धनिया पत्ती, पुदीना को धो कर काट लें। आप चाहें तो इसमें मिर्च डालें या चाहें तो इसे अवॉयड भी कर सकते हैं। अब इसे पानी में मिलकर इसे ढंक कर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें।
-अगर आप चाहें तो इसमें चाट मसाला भी मिला सकते हैं। ये ड्रिंक पीने में जितनी टेस्टी है, उससे कहीं ज्यादा हेल्दी भी होती है। आप इसे फ्रिज में ठंडा कर एन्जॉय कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.