
फूड डेस्क : सर्दियों (Winter ) के दिनों में हम ऐसी रेसिपीज की तलाश करते हैं, जो हमारे शरीर को गर्म रख सकें। गर्म खाने की बात हो तो सूप का जिक्र भले कैसे ना हो। सर्दी के दिनों में सूप पीने का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन जब भी सूप बनाने की बात आती है तो इंसान घूम फिर के टमाटर सूप बनाने पर ही आ जाता है। ऐसे में 1 ही तरीके का सूप पीने से इंसान भी बोर हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, ऐसे 5 सूप्स (Soups) की रेसिपी जो सर्दियों में सेहत के साथ स्वाद में भी यह कमाल लगाते हैं...
पत्तागोभी सूप
पत्तागोभी का सूप यह निश्चित रूप से कई लोगों को पसंद आएगा, जो सूप का स्वाद लेना पसंद करते हैं। आप गोभी के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उपयोग करके इस सूप को और टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं।
हरी मटर का सूप
सर्दी के दिनों में मटर का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इससे आप बेहतरीन सूप भी बना सकते हैं। यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं। इसे बनाने के लिए आप हरी मटर को पीस कर या बॉयल करके इसका शानदार सूप बना सकते हैं।
टमाटर और गाजर का सूप
प्लेन टमाटर सूप की जगह आप गाजर के साथ इसे ट्विस्ट देकर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए टमाटर और गाजर को मसालों के साथ पकाएं। बता दें कि गाजर और टमाटर में कम कैलोरी पाई जाती है, जिससे ये वजन घटाने में भी मददगार है। सर्दियों के दौरान इस सूप का एक कटोरा आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।
छोले का सूप
अगर आप छोले की सब्जी खाकर बोर हो गए है, तो आप इससे शानदार सूप बना सकते है। यह सूप आपका वजन घटाने के साथ ही विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है। इस सूप को अपने आहार में शामिल करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और आप फुल महसूस करेंगे।
बाजरे का सूप
बाजरे का सूप सर्दी के मौसम में आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करेगा। यह स्वादिष्ट सूप वजन घटाने के अलावा पाचन क्रिया में भी मदद करता है। यह डायबिटीज के रोगियों के साथ-साथ स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- Food for Immunity: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर ओमीक्रॉन के संक्रमण के खतरे को कम करते है ये 8 सुपर फूड्स
अगर आप भी हैं गुजराती खाने के शौकीन, तो चाय के साथ ट्राई करें ये 5 स्नैक्स
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.