
नई दिल्ली। आज यानि 3 दिसंबर को पूरे देशभर में अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस (World Disability Day) मनाया जा रहा है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद है लोगों को इसके बारे में जागरूक कराना ताकि वो अपने आसपास के दिव्यांगजनों की मदद कर सके। उनका खास ख्याल रख सके। आज हम भी आपको इनसे जुड़ी कुछ जरूरी चीजें बताएंगे। जिनमें से एक है डाइट जिसकी जरूरत बच्चों को सबसे ज्यादा होती है।
अगर आपके आसपास ऐसे बच्चे हैं जो इससे ग्रस्त हैं उनको आप न्यूट्रिशन, पोटैशियम, विटामिन आदि से युक्त डाइट देना शुरू कर दें। क्योंकि ये उनकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं क्या-क्या कर सकते हैं उनकी डाइट में शामिल।
फाइबर
फाइबर हर किसी के लिए काफी जरूरी होता है। क्योंकि इसके सेवन से हमारे शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती है। ऐसे में ये डाइट इन बच्चों के लिए भी काफी जरूरी होती है। जिसके लिए आप इन्हें राजमा, छोले, साबुत अनाज, मकई, सेब आदि दे सकते हैं।
मैग्निशियम
मैग्निशियम इन बच्चों के लिए काफी जरूरी होता है। जिसके लिए आप उन्हें एवोकाडो, टोफू, केला, पत्तेदार साग आदि का सेवन करा सकते हैं।
फोलेट
प्रत्येक व्यक्ति के लिए फोलेट रिच फूड खारना जरूरी होता है। फोलेट नट्स और बीज में मौजूद होता है। ब्रोकली, चुकंदर, लेग्यूम्स, पालक आदि चीजों में भी फोलेट की अच्छी मात्रा होती है। आप बच्चे को नाश्ते में या खाने में सब्जियों का सलाद बनाकर दे सकते हैं।
पोटैशियम
किशमिश में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, आप इसे बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं। किशमिश को बच्चे को रोजाना गरम दूध के साथ दें या किशमिश का पेस्ट बनाकर दूध में मिलाकर भी बच्चे को दे सकते हैं। पोटैशियम रिच फूड में आप तरबूज, आलू, एवोकाडो आदि चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।
विटामिन ए
विटामिन ए रिच फूड की बात करें तो आप बच्चे को हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर खिला सकते हैं। अंडे में भी प्रोटीन और विटामिन ए मौजूद होता है। रोजाना नाश्ते में बच्चे को अंडे दें। अगर बच्चे को थायराइड है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेकर उसकी डाइट तय करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-
Relationship: World Disability Day इस तरह रखें इन लोगों के साथ अपना व्यवहार, ये टिप्स आएगे आपके काम
Omicron से दुनिया में फैला डर, लेकिन Israel ने बताया खुद को बचाने का सबसे अचूक मंत्र
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.