अब ऑटोमैटिक कार चलाने का आपका सपना भी होगा पूरा, ये है 5 लाख तक मिलने वाली 6 सबसे सस्ती गाडियां

ऑटो डेस्क:  कार खरीदना हर इंसान का सपना होता है। इसके लिए वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इसे खरीदने में खर्च कर देता है। लेकिन आए दिन मार्केट में नई-नई कारें आती रहती हैं और जो पुरानी कार होती वह आउटडेटेड हो जाती है। आजकल मार्केट में ऑटोमैटिक कारों (Automatic Car) का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कई कंपनियां मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक कार्स भी बना रही हैं। यह कार चलाने में बहुत आसान होती है, लेकिन लोगों को लगता है कि ऑटोमेटिक कार खरीदना काफी महंगा होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 5 लाख तक आने वाली ऐसी 6 धांसू ऑटोमैटिक कारों के बारे में जो किसी भी लग्जरी कार को टक्कर दे सकती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 6, 2021 8:29 AM IST

16
अब ऑटोमैटिक कार चलाने का आपका सपना भी होगा पूरा, ये है 5 लाख तक मिलने वाली 6 सबसे सस्ती गाडियां

Renault KWID
Renault KWID मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मार्केट में उपलब्ध है। इसमें 2 पेट्रोल इंजन 799 cc और 999 cc के मिलते हैं। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर KWID का माइलेज 20.71 से 22.3 kmpl है। KWID 5 सीटर छोटी कार है और इसकी लंबाई 3731mm, चौड़ाई 1579mm और व्हीलबेस 2422mm है। ये कार 3.32 लाख से शुरू होकर 5.48 लाख तक मिलती है।

26

Maruti Suzuki Celerio
मारुति की गाड़ी किफायती और बहुत पसंद की जाने वाली कार हैं। अब कंपनी की कारों में आपको मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक फीचर्स भी मिल जाएंगे। मारुति सुजुकी की सिलेरियो में आपको ऑटोमैटिक मॉडल मिल जाएगा। इस कार में 998 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 50 KW की पावर और 90 NM का टॉर्क जनरेट करता है। सिलेरियो की एक्स शोरूम कीमत 5 लाख 13 हजार रुपये है।

36

Maruti S-Presso
मारुति एस-प्रेसो में 1 पेट्रोल इंजन और 1 सीएनजी इंजन है। पेट्रोल इंजन 998 cc का और CNG इंजन 998 cc का है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर S-Presso का माइलेज 21.4 kmpl से 31.2 km/kg तक है। एस-प्रेसो एक 4 सीटर कार है। इसकी कीमत 3.78 - 5.26 लाख रुपये है। 

46

Hyundai Santro
कम बजट की ऑटोमैटिक कारों में हुंडई की सेन्ट्रो एक शानदार कार है। इसमें 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो 69 पीएस की पावर और 101 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों वेरिएंट में आती है। इसकी कीमत 5 लाख 25,990 रुपये है।

56

Datsun redi-GO
सस्ती ऑटोमैटिक कारों में डैटसन रेडी गो भी शामिल है। Datsun redi-GO में 2 पेट्रोल इंजन  799 cc और 999 cc का दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर रेडी-गो का माइलेज 20.71 से 22.0 किमी/लीटर है। रेडी-गो 5 सीटर है और इसकी कीमत 3.83 - 4.95 लाख तक है।

66

Strom Motors R3
यह एक ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक कार है। स्ट्रॉम मोटर्स आर3 में 1 इलेक्ट्रिक इंजन है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। R3 एक 2 सीटर कार है, जिसकी लंबाई 2907mm और चौड़ाई 1450mm ही है। ये एक छोटी और किफायती कार है, जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos