इतनी सस्ती मिल रही यह स्पोर्ट्स बाइक, 31 दिसंबर तक जबरदस्त डिस्काउंट, फीसर्च भी धांसू

ऑटो डेस्क : स्पोर्ट्स बाइक (Sports Bike) आज यूथ की पहली पसंद है। थोड़ी महंगी होने के चलते ज्यादातर युवा इसे खरीदने से पहले कई बार सोचते हैं। अपना बजट टटोलते हैं लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर आप स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो साल का आखिरी वक्त आपके लिए सबसे बेस्ट है। अभी 2022 को जाने में एक हफ्ते का वक्त है। इस वक्त स्पोर्ट्स बाइक पर बंपर छूट दी जा रही है। कुछ कंपनियां स्टॉक खाली करने शानदार डिस्काउंट दे रही हैं। स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300) पर भी भारी छूट मिल रही है। इसके फीचर्स एकदम धांसू हैं। यहां जानें कावासाकी निंजा 300 के फीचर्स और इस स्पोर्ट्स बाइक पर कितनी छूट मिल रही है...
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2022 9:45 AM IST

15
इतनी सस्ती मिल रही यह स्पोर्ट्स बाइक, 31 दिसंबर तक जबरदस्त डिस्काउंट, फीसर्च भी धांसू

जापान की बाइक निर्माता कंपनी फुल-फेयर्ड बाइक पर करीब 10 हजार तक का डिस्काउंट दे रही है। अभी कावासाकी निंजा 300 की शोरूम कीमत 3.30 लाख रुपए है। इस ऑफर लाभ 31 दिसंबर, 2022 तक उठा सकते हैं।
 

25

निंजा 300 कावासाकी पॉपुलर, अफॉर्डेबल और सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसे लोकल मैन्युफैक्चर किया गया है। भारत में नए साल से पहले तक पुराने मॉडल पर छूट पा सकते हैं।

35

भारत में जो निंजा 300 बेची जाती है। उसे BS-6 उत्सर्जन मानदंड पर अपग्रेड किया गया है। इस साल निंजा 300 की कीमतें दो बार बढ़ोतरी हुई। पहली बार 10,000 रुपए और दूसरी बार 3,000 रुपए बढ़े हैं। 

45

बता दें कि कावासाकी निंजा 300 करीब एक दशक पुरानी बाइक है। एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल के तौर पर इसे खूब पसंद किया जाता है। फुल-फेयर्ड बाइक में 296 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन है।

55

इंजन 11,000 आरपीएम पर 38 बीएचपी की पावर और 10,000 आरपीएम पर 26.1 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स है। इसयह का परफॉर्मेंस जबरदस्त है। भले ही डिजाइन पुरानी है लेकिन यह पसंदीदा स्पोर्ट्स बाइक बनी है।

इसे भी पढ़ें
Year Ender 2022 : रॉयल एनफील्ड हंटर से डुकाटी डेजर्टएक्स..ये रहीं इस साल की टॉप-5 बाइक

बाइक की माइलेज कम करती हैं आपकी ये गलतियां, आज से ही अपनाएं टिप्स


 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos