Petrol की कीमत में लगी आग तो झारखंडी लड़के ने लगाया जुगाड़, बना डाली पैडल से चार्ज होने वाली इलेक्ट्रॉनिक Bike

Published : Mar 03, 2021, 10:59 AM IST

ऑटो डेस्क: इन दिनों पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी होने की ही चर्चा चल रही है। कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के नजदीक पहुंच गया है। इससे आम लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल की कीमत में लगी आग से बचने के लिए  झारखंड के सरायकेला के खरसांवा में रहने वाले एक शख्स ने ऐसी इलेक्ट्रॉनिक बाइक बनाई है, जो पैडल चलने से चार्ज होती है। इससे बाइक चलाने में ईंधन की जरुरत नहीं पड़ती। पेट्रोल बचाने के इस जुगाड़ की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। युवा वैज्ञानिक का जुगाड़ हुआ वायरल... 

PREV
17
Petrol की कीमत में लगी आग तो झारखंडी लड़के ने लगाया जुगाड़, बना डाली पैडल से चार्ज होने वाली इलेक्ट्रॉनिक Bike

फरवरी के अंत में अचानक ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लग जाने से हाहाकार मच गया। कीमतें 100 रुपए के पार चली जाएगी, इसका भी अनुमान लगाया जाने लगा। इस बीच अब लोग पेट्रोल के पैसे बचाने के लिए परिवहन के दूसरे जुगाड़ देखने लगे हैं। 

27

पेट्रोल की कीमत से बचने के लिए ही झारखंड के सरायकेला के खरसांवा जिले के बासुरदा गांव में रहने वाले युवा वैज्ञानिक कामदेव पान ने अनोखी इलेक्ट्रॉनिक बाइक बनाई है। 

37

ये बाइक पेट्रोल की जगह बिजली से चलती है। ये बाइक पर्यावरण के लिए काफी अनुकूल है। वैसे भी आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक कार का क्रेज चला है। लेकिन इनकी कीमत काफी ज्यादा है, इस वजह से लोग अभी इसे खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होने की वजह से लोग इंट्रेस्ट नहीं दिखा रहे। 

47

इलेक्ट्रॉनिक कार बनाने वाली कंपनियां काफी महंगे दाम में इलेक्ट्रिक कार का निर्माण करती है। लेकिन झारखंड के इस लाल ने मात्र 34 हजार में ही इलेक्ट्रॉनिक बाइक बना डाली। कामदेव ने 2 साल की मेहनत से इस बाइक को बनाने में सफलता पाई। 

57

कामदेव पान ने भौतिकी विज्ञान से स्नातक किया है। उन्होंने जो इलेक्ट्रॉनिक बाइक बनाई है वो एक बार में चार्ज करने के बाद पचास से 60 किलोमीटर तक चल जाती है। इसके साथ ही ये बाइक डेढ़ किवंटल का वजन झेल सकता है। 

67

कामदेव पान के इस इन्वेंशन की दुनियाभर में काफी तारीफ हो रही है। यहां तक कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस बाइक को चलाया और इस युवा वैज्ञानिक की काफी तारीफ की।  

77

झारखंड के इस युवा वैज्ञानिक का टैलेंट मात्र 16 साल की उम्र से सामने आने लगा था। तब उसने अपनी साईकिल को मोटर से कनेक्ट कर चलाना शुरू किया था। अब जो बाइक कामदेव ने बनाई है, वो अन्य इलेक्ट्रॉनिक बाइक की तरह बिजली से चार्ज नहीं होती। इसे पैडल चलाने से ही चार्ज किया जा सकता है। 

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories