क्या आप भी गाड़ी में भरवाते हैं 100-200 का पेट्रोल? इन तरीकों से आपको उल्लू बनाते हैं पंप वाले

ऑटो डेस्क: आपने कई बार सुना होगा कि पेट्रोल पंप पर लोगों को ठग लिया जाता है। थोड़े से पैसों के लिए पेट्रोल पंप वाले ग्राहकों को बेवकूफ बना देते हैं। कई तरह के हथकंडे अपनाकर पेट्रोल पंप मालिक ज्यादा पैसों में लोगों को कम तेल देते हैं। लेकिन अगर लोगों के पास थोड़ी जानकारी हो जाए, तो धोखे से बचा जा सकता है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप फ्यूल लेते हुए होने वाले फ्रॉड से बच जाएंगे.... 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2021 6:45 AM IST

17
क्या आप भी गाड़ी में भरवाते हैं 100-200 का पेट्रोल? इन तरीकों से आपको उल्लू बनाते हैं पंप वाले

जब आप पेट्रोल लेने जाएं तो सबसे पहले फ्यूल मीटर चेक करें। आपको देखना चाहिए कि मीटर की रीडिंग जीरो है या नहीं? अगर रीडिंग जीरो नहीं है तो पंप अटेंडेंट को इसे जीरो करने को कहें। 

27

 अगर पेट्रोल लेते वक्त रीडिंग नहीं बढ़ रही है, तो समझ जाएं कि मीटर खराब है।  आप तुरंत इसकी शिकायत पेट्रोल पंप मैनेजर से कर सकते हैं। रीडिंग ना बढ़ने का  मतलब है आपके साथ फ्रॉड हो रहा है। 

37

देश में ज्यादातर लोग पेट्रोल लेते हुए गाड़ी लगाकर राउंड फिगर में तेल भरवाते हैं। पेट्रोल कर्मी चेंज देने में काफी समय लगाते हैं। ऐसे में समय की बचत के लिए लोग सीधे सौ या दो सौ या इसी तरह राउंड फिगर में तेल डलवाते हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। 

47

पेट्रोल पंप वाले डिस्पेन्सर मशीन में इन राउंड फिगर्स के साथ कम तेल को सेट कर देते हैं। इसमें आपको लगता है कि आपको सौ रुपए का तेल मिल रहा है जबकि सेटिंग के कारण सौ में आपको कम तेल मिल रहा होता है। 

57

इस फ्रॉड से बचने के लिए हमेशा अलग-अलग अमाउंट से तेल भरवाएं। पंप पर एक सौ दस या बीस इस तरह  अमाउंट से तेल भरवाएं। इससे आप फ्रॉड से बच। जाएंगे। 

67

कई पेट्रोल पंप पर एडवांस तरीके से फ्रॉड चलता है। यहां रिमोट कंट्रोल चिप के जरिये पाइप से पेट्रोल का फ्लो घटा दिया जाता है। इससे आपको मीटर में रीडिंग ज्यादा दिखती है लेकिन तेल गाडी में कम डाला जाता है। 

77

पंप पर अटेंडेंट भी कई ट्रिक्स से ठगी करते हैं। वो बार बार पेट्रोल नोजल को तेल भरते हुए ऊपर नीचे करते हैं। इससे तेल का बहाव धीरे हो जाता है लेकिन मीटर की रीडिंग वैसे ही चलती है। इससे तेल कम डाला जाता है। ऐसे में पंप अटेंडेंट्स पर ध्यान रखें।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos