भोजपुरी इंडस्ट्री में सुर्खियों में रहीं अक्षरा सिंह, आमिर खान के साथ डांस, बिहार में की Filmcity की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री लगातार अपडेट हो रही है, इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। हर दिन एक नई एक्टिविटी सामने आ रही है। बीते एक हफ्ते पर निगाह डाले तो भोजपुरी सिंगर औऱ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं,  वहीं हमेशा की तरह नम्रता मल्ला, नेहा मलिक, मोनालिसा, खेसारी लाल यादव, पवनसिंग जैसे कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया । भोजपुरी क्वीन आम्रपाली ने अपनी मूवी नईहर की शूटिंग पूरी करली है। ये मूवी जल्द रिलीज़ होगी। 30 जुलाई को अरविंद अकेला 'कल्लू' और अक्षरा सिंह के गाने 'तोहरे खातीर भूखेनि सोमार' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का फैंस लंबे समय से  इंतजार कर रहे हैं। देखें बीते सप्ताह अक्षरा सिंह किस तरह लाइम लाइट में रहीं....

Rupesh Sahu | Published : Jul 31, 2022 7:50 AM IST / Updated: Jul 31 2022, 02:09 PM IST

18
भोजपुरी इंडस्ट्री में सुर्खियों में रहीं अक्षरा सिंह, आमिर खान के साथ डांस, बिहार में की Filmcity की मांग

अक्षरा सिंह ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, एक्ट्रेस ने कहा कि वह ऐसे युवक को अपना जीवनसाथी बनाएंगी जिसका अपना खुद का वजूद हो।

28

आमिर खान की अपकमिंग मूवी लाल सिंह चड्ढा का अलग तरह से प्रमोशन कर रहे हैं, वे भोजपुरिया दर्शकों में भी पैठ जमाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।बीते दिनों उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ एक इंटरव्यु किया, फिर उसके बाद उन्होंने फना फिल्म के गाने चांद सिफारिश पर एक डांस भी फरफॉर्म किया है।  

38

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की मोटी फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस हैं। अक्षरा ने हाल फिलहाल में कई म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किए हैं। वहीं उन्होंने कई सारी हिट फिल्में भी दी हैं। 
 

48

अक्षरा सिंह बीते सप्ताह कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहीं हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यु में उन्होंने बड़ा बयान दिया है।  किसी समय पवन सिंह की बड़ी प्रशंसक रहीं हैं, एक्ट्रेस ने इसके विपरीत बड़ा बयान दिया है

58

अक्षरा सिंह ने कहा कि पवन सिंह न तो अच्छे एक्‍टर हैं और न ही उनकी सिंगिग मे कोई दम है। दरअसल  अक्षरा सिंह, पवन सिंह की बहुत करीबी दोस्त रही हैं, हालांकि एक्टर की दूसरी शादी के बाद अब दोनों के बीच तल्खी बढ़ गई है।  

68

अक्षरा सिंह ने कहा पवन सिंह के मुकाबले रवि किशन, दिनेश लाल यादव  निरहुआ और खेसारी लाल यादव ज्यादा बेहतर कलाकार हैं। इनकी सिंगिंग भी बहुत शानदार है।
 

78

 वहीं एक्‍ट्रेस ने इंडस्ट्री में जातपात पर भी जारी बहस बयान दिया है, उन्होंने कहा कि कलाकार की कोई कास्ट नहीं होती है, कलाकार की आइडेंटिटी उसकी कला से होती है। 
 

88

वहीं अक्षरा सिंह ने ये भी कहा कि बिहार में फिल्म सिटी की जरुरत है। इससे यहां के कलाकारों को बड़ा फायदा मिलेगा ।  अक्षरा ने कहा कि वह इसके लिए सरकार से बात करेंगी। 

ये भी पढ़ें-
मुमताज़ के चेहरे, सिर से गायब हो गए थे पूरे बाल, फिर देश छोड़कर लंदन में बना लिया आशियाना
एक्ट्रेस केतकी दवे ने दिवंगत पति रसिक दवे के बारे में किया खुलासा, कहा- नहीं करना चाहते थे इस बारे में

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos