मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने अपने मम्मी-पापा को उनकी शादी की सालगिरह पर अनोखा तोहफा दिया है। दरअसल, आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर अपने मम्मी-पापा की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक खास संदेश भी लिखा है। आम्रपाली ने लिखा- आप दोनों की वजह से मुझे विश्वास हुआ है कि एक प्यार है जो सच्चा है। एक-दूसरे से प्यार करने के लिए धन्यवाद। हैप्पी एनिवर्सरी, मां और पिताजी। इस स्थिति को जल्द खत्म करने के लिए आशा और प्रार्थना करना। ताकि हम अपने पूरे परिवार के साथ आपकी खुशी का जश्न मना सकें। हैप्पी एनिवर्सरी एक बार फिर से। बता दें कि आम्रपाली पिछले कुछ दिनों से कोरोना से जूझ रही हैं। आम्रपाली की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों, खासकर निरहुआ, काजल राघवानी और शुभी शर्मा ने भी बधाई दी है।
आम्रपाली का जन्म 11 जनवरी 1987 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आम्रपाली के पिता का नाम शैलेश दुबे और माता का नाम ऊषा दुबे है।
210
आम्रपाली की एक बहन भी है जिनका नाम सुमन है। आम्रपाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं, लेकिन पैदा होने के कुछ ही सालों बाद वह अपने दादा के साथ मुंबई रहने चली गईं। यहीं से उनकी दिलचस्पी फिल्मों की ओर बढ़ी।
310
आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी जगत से की थी। आम्रपाली ने साल 2008 में 'सात फेरे: सलोनी का सफर' नामक सीरियल में 'श्वेता' का किरदार निभाया था। यह सीरियल उनके करियर का पहला सीरियल था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सीरियल्स में काम किया।
410
हालांकि, भोजपुरी में करियर की शुरुआत करने से पहले आम्रपाली हिंदी टीवी सीरियल 'रहना है तेरी पलकों की छाव में' काम किया करती थीं। इसमें उन्होंने सुमन के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। सही मायनों में इसी टीवी सीरियल से आम्रपाली को पहचान मिली।
510
आम्रपाली ने 2014 में आई फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (Nirahua Hindustani) से करियर की शुरुआत की थी। आज के दौर में वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्हें भोजपुरी में यूट्यूब क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।
610
आम्रपाली का नाम यूट्यूब क्वीन इसलिए पड़ा, क्योंकि उनका कोई भी गाना यूट्यूब पर आते ही नया रिकॉर्ड बना देता है। आम्रपाली को उनके पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आम्रपाली का मन कभी पढ़ाई में नहीं लगा। जब कॉलेज जाने की उम्र हुई तो उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया और एक दिन फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गईं।
710
आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और इस दौरान वे मॉडलिंग भी करती थीं। आम्रपाली को निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, आशिक आवारा, बम बम बोल रहा है काशी, राम लखन से काफी पॉपुलैरिटी मिली।
810
बता दें, आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से 2014 में की थी। इस मूवी के उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड दिया गया था। इसमें उनकी एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ थी।
910
आम्रपाली के को-स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी मानते हैं कि वे काफी ज्यादा बिंदास और ओपन माइंडेड हैं। इस बारे में खुद आम्रपाली का कहना है कि वे थोड़ी अलग किस्म की हैं, अगर कोई उन्हें हंसने को बोलेगा तो वे बेमतलब का बहुत सारा हंस सकती हैं।
1010
अब आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को इंडस्ट्री की हिट जोड़ी माना जाता है। कुछ महीनों पहले ये जोड़ी 'द कपिल शर्मा शो' में आई थी। इसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो निरहुआ के साथ अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।