एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज यानी 21 नवंबर को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 1982 को कोलकाता में हुआ था। भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली मोनालिसा ने आधी रात को पति विक्रांत सिंह के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने बेडरूम में बर्थडे सेलिब्रेट करते एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए वीडियो में मोनालिसा बेहद सेक्सी और लाल रंग की हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं। विक्रांत पत्नी की पसंद का चॉकलेट केक लेकर आए, जिसे दोनों ने मिलकर काटा। इस मौके पर कपल एक-दूसरे को किस भी करता नजर आया। नीचे देखें मोनालिसा के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज...
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा पहले बर्थडे केक काटती है फिर विक्रांत पत्नी को अपने हाथों से केक खिलाते है। फिर मोनालिसा भी विक्रांत को केक खिलाती है और इस खुशी में कपल एक-दूसरे को किस करता है।
26
विक्रांत सिंह ने पत्नी मोनालिसा का बर्थडे सेलिब्रेट करते वीडियो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी @aslimonalisa, ढेर सारा प्यार। उन्होंने दिल और मोमबत्ती वाला इमोजी भी शेयर किया है।
36
विक्रांत सिंह की पोस्ट पर सेलेब्स के साथ फैन्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। गुंजन पंत ने विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे @aslimonalisa जी, भगवान आपको खुश रखे और ढेर सारा प्यार। मधु शर्मा ने भी मोनालिसा को बधाई दी।
46
आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री में टॉप की एक्ट्रेसेस में की जाती है।
56
शायद कम ही लोग जानते है कि मोनालिसा ने अपना करियर की शुरुआत अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म ब्लैकमेल से की थी। हालांकि, इस फिल्म में उनका आइटम नंबर था।
66
मोनालिसा सबसे ज्यादा लाइमलाइट में तब आई थी जब उन्होंने विवादित शो बिग बॉस के घर में ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह से शादी की थी। कपल की शादी को 5 साल हो गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।