मोनालिसा को होटल में मिलते थे 120 रुपए, लिव इन में रहीं 10 साल, बोल्ड पिक्स के साथ पढ़ें अनसुने किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, Monalisa used to get 120 rupees in hotel, lived in live in for 10 years :  मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। करियर के शुरुआती दौर में वे अंतरा विश्वास के नाम से पहचानी जाती थी, हालांकि बाद में उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया के लिए अपना नाम मोनालिसा कर लिया है। बिग बॉस से उन्हें ज़बरदस्त पॉप्युलैरिटी हासिल हुई है। मोनालिसा अब भले ही भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं करती हों, लेकिन वे टीवी इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया में एक्टिव हैं। आज ये एक्ट्रेस अपने एक शो के लिए लाखों रुपए की फीस वसूलती हैं, एक दौर ऐसा भी था जब वे महज 120 रुपए प्रतिदिन की नौकरी करती थी। देखिए मोनालिसा की लाइफ से जुड़े अनसुने किस्से.. 

Rupesh Sahu | Published : Nov 15, 2022 7:08 PM IST

18
मोनालिसा को होटल में मिलते थे 120 रुपए, लिव इन में रहीं 10 साल, बोल्ड पिक्स के साथ पढ़ें अनसुने किस्से

मोनालिसा भोजपुरी ही नहीं  हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। वे बेव सीरीज में भी नज़र आ चुकी हैं। 

28

एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर बहुत बड़ा फैन बेस है। अपनी इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग की बात करें तो मोनालिसा के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 

38

भोजपुरी फिल्मों में 100 से ज्यादा फ़िल्में करने वाली मोनालिसा का हर अंदाज़ निराला है। उनके अदाओं और डांस ने लोगों को क्रेजी किया हुआ है। 

48

मोनालिसा  बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ शानदार डांसर भी हैं। वे नेचुरल आर्टिस्ट हैं,। इसके साथ मोनालिसा बोल्डनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देती हैं।  
 

58

 मोनालिसा ने सिल्वर स्क्रीन के साथ ही टीवी की दुनिया में सफलता के झंडे गाड़े हैं। उन्होंने 'बिग बॉस' के अलावा 'नच बलिये' जैसे शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 

68

अंतरा विश्वास का जन्म 21 नवम्बर 1982 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। शैलेश दुबे और उषा दुबे की इस बेटी ने आरंभिक शिक्षा कोलकाता में ही ली थी। उन्होंने संस्कृत में ग्रेजुएट किया है। 

78

मोनालिसा ने अपने घर की मदद करने के लिए महज़ 15 वर्ष की उम्र में  कोलकाता के होटल में छोटी सी नौकरी की थी। इस होटल में उन्हें 120 रुपये प्रतिदिन का मेहनताना मिलता था।

88

मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस तकरीबन 10 साल तक विक्रांत के साथ लिवइन  रह चुकी हैं। बिग बॉस के दसवें सीजन में उन्होंने बीबी हाउस में भोजपुरी एक्टर 'विक्रम सिंह राजपूत' के साथ शादी की  थी। 

ये भी पढ़ें - 
Salaam Venky Trailer: बीमार बेटे के लिए जी जान लगाने वाली एक मां की इमोशनल कहानी रुला देगी
करन जौहर के बच्चों रूही और यश ने रिक्रिएट किया डिस्को दीवाने, विशाल ददलानी ने किया स्पेशल कॉमेन्ट
आम्रपाली दुबे के साथ बेडरूम में लॉक हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ, बाथरूम में दिखाई बोल्डनेस
72 साल के मिथुन चक्रवर्ती ने बताया क्या-क्या झेला एक्टिंग करियर में, बोले- नहीं चाहते बने बायोपिक

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos